रांची

क्या बाप बेटे होंगें आमने सामने, देश की हजारी बाग़ लोकसभा सीट पर होगी लड़ाई!

Special Coverage News
12 April 2019 7:11 AM GMT
क्या बाप बेटे होंगें आमने सामने, देश की हजारी बाग़ लोकसभा सीट पर होगी लड़ाई!
x
Former Union minister Yashwant Sinha. (File)

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के बात कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका मिल सकता है. झारखंड के सियासी गलियारों में इसको लेकर अटकलों को लेकर बाजार गर्म है. ऐसी खबर है की पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. यशवंत सिन्हा पार्टी की विचारधारा से खुश नज़र नहीं हैं. जैसे कीर्ति आज़ाद झा और शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये हैं वैसे ही यशवंत सिन्हा भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं.


बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने इस बात का संकेत दिया है कि पार्टी यशवंत सिन्हा उनके संपर्क में है. खबर के मुताबिक यशवंत सिन्हा अगर कांग्रेस में शामिल होते है तो पार्टी उन्हें हजारीबाग से अपना उम्मीदवार बना सकती है. हजारीबाग सीट पर कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवार नहीं उतारा है. जबकि बीजेपी की तरफ से यशवंत सिन्हा के बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा चुनावी मैदान में हैं.


अगर यशवंत सिन्हा कांग्रेस ज्वाइन कर हजारीबाग से चुनाव लड़ते हैं, तो बाप-बेटे के बीच यह दिलचस्प मुकाबला होगा. पिता की इस सीट पर जयंत सिन्हा ने 2014 में पहली बार जीत दर्ज की थी. उससे पहले यशवंत सिन्हा हजारीबाग से तीन बार सांसद भी रहे है.

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story