- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पर 300 नेताओं के फोन टैप कराने का आरोप, येदियुरप्पा बोले- सीबीआई जांच होगी
जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी पर मुख्यमंत्री रहते हुए कर्नाटक के करीब 300 नेताओं के फोन टैप कराने के आरोप लगे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की बात कही है। पिछली सरकार में जेडीएस की सहयोगी रही कांग्रेस ने फोन टैपिंग को लेकर जांच की मांग की थी।
येदियुरप्पा ने कहा कि फोन टैपिंग का मुद्दा कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भी उठाया था। वे इस मामले में सच्चाई जानना चाहते हैं। इसलिए भाजपा सरकार सोमवार को सीबीआई जांच के आदेश देगी। कर्नाटक की जनता दोषियों को कड़ी सजा मिलते देखना चाहती है।
कैसे सामने आया फोन टैपिंग का मामला?
पिछले हफ्ते ही जेडीएस के बर्खास्त विधायक एएच विश्वनाथ ने खुलासा किया था कि कुमारस्वामी सरकार में करीब 300 नेताओं के फोन टैप कर उनकी जासूसी कराई गई। इसके बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे और गठबंधन सरकार में गृहमंत्री एमबी पाटिल ने कुमारस्वामी पर लगे आरोपों की जांच की मांग की। हालांकि, पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार ने जासूसी के आरोपों को नकारते हुए कुमारस्वामी का साथ दिया।
कुमारस्वामी ने आरोपों से इनकार किया
विश्वनाथ का आरोप है कि नेताओं की जासूसी बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के नहीं हो सकती, क्योंकि इंटेलिजेंस विंग उनके ही नियंत्रण में था। भाजपा नेता जगदीश शेट्टर ने इस मामले में सीधे कुमारस्वामी पर आरोप लगाए। कुमारस्वामी ने ट्वीट कर इस मामले में सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए मुझे फोन टैप कराने की जरूरत नहीं थी। कुछ लोगों द्वारा लगाए गए आरोप सच से कोसों दूर हैं।