कर्नाटक

कर्नाटक : येदियुरप्पा सरकार का मंत्रिमंडल गठन, 17 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

Special Coverage News
20 Aug 2019 7:21 AM GMT
कर्नाटक : येदियुरप्पा सरकार का मंत्रिमंडल गठन, 17 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
x
सूत्रों की मानें को भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा के बाद 17 विधायकों को चुना गया है।

बेंगलुरु : कर्नाटक में भाजपा सरकार बनने के 25 दिन बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल का गठन हुआ। राज्यपाल वजुभाई वाला ने मंगलवार को 17 विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। राज्य में जेडीएस-कांग्रेस सरकार गिरने के बाद येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।29 जुलाई को बहुमत साबित किया था।

येदियुरप्पा की कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और दो पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा और आर अशोका शामिल हैं। इनके अलावा निर्दलीय विधायक एच नागेश और लक्ष्मण संगप्पा को भी कैबिनेट में जगह मिली है। कैबिनेट में शशिकला जोली एकमात्र महिला मंत्री हैं।

शाह से चर्चा के बाद 17 विधायक चुने

सूत्रों की मानें को भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा के बाद 17 विधायकों को चुना गया है। सोमवार को येदियुरप्पा ने अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात भी की थी। किसको क्या प्रभार मिलेगा, ये अभी साफ नहीं है।

येदियुरप्पा मंत्रिमंडल की लिस्ट में शामिल नाम

गोविंद करजोल

अश्वत नारायण

लक्ष्मण संगप्पा सावदी

केएस ईश्वरप्पा

आर अशोका

जगदीश शेट्टार

बी श्रीरामुलु

एस सुरेश कुमार

वी सोमन्ना

सीटी रवि

बासवराज बोम्मई

कोटा श्रीनिवास पुजारी

जेसी मधु स्वामी

चंद्रकांतगौड़ा चन्नप्पागौड़ा पाटिल

एच नागेश

प्रभु चौहान

जोले शशिकला अन्नासाहेब

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story