भोपाल

दिग्विजय सिंह भोपाल से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार होंगे

Special Coverage News
23 March 2019 9:17 AM GMT
दिग्विजय सिंह भोपाल से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार होंगे
x
Digvijay Singh

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भोपाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से एलान किया गया कि कांग्रेस चुनाव समिति ने दिग्विजय सिंह का नाम भोपाल के लिए तय किया है। राजनीतिक गलियारों में अंदाजा लगाया जा रहा था कि दिग्विजय सिंह भोपाल या इंदौर से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने भी हाल ही में कहा था कि पार्टी जहां से टिकट दे वे वहीं से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं।


केन्द्र की राजनीति में हमेशा विवादित बयानों के लिए चर्चित दिग्विजय सिंह दिसंबर 1993 से दिसंबर 2003 तक 10 साल मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। तीसरी बार दिग्विजय सिंह को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया था। 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी दिग्विजय सिंह दूर रहे थे। तो वहीं अब लोकसभा चुनावों के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। बता दें कि दिग्विजय सिंह को 1984, 1992, लोकसभा चुनाव में जीत मिल चुकी है। तो वहीं इस बार सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।


पत्रकारों से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह के भोपाल से चुनाव लड़ने के फैसले से मैं खुश हूं। हालांकि, जब उनसे ये पूछा गया कि सिंह इस बात से खुश होंगे तो उन्होंने कहा कि ये बात आप उनसे पूछिए। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के भोपाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद अब इस सीट पर रोचक सियासी मुकाबला हो सकता है।


Next Story