भोपाल

कमल के नाथ ने तोड़ दी कमल की पंखुड़ी, बीजेपी को दिया ऐसा झटका कर्नाटक की ख़ुशी काफूर

Special Coverage News
24 July 2019 4:40 PM GMT
कमल के नाथ ने तोड़ दी कमल की पंखुड़ी, बीजेपी को दिया ऐसा झटका कर्नाटक की ख़ुशी काफूर
x

भोपाल: मध्य प्रदेश में बुधवार को विधानसभा में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। एक ओर बीजेपी कांग्रेस की सरकार को अल्पमत और लंगड़ी कहती रही। दूसरी ओर बीजेपी के ही दो विधायकों ने पार्टी के खिलाफ विधानसभा में मोर्चा खोलते हुए वोटिंग कर दी। जिसके बाद पूरी सियासी नक्शा ही बदल गया। बीमैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कौल ने कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग की। विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई। अब आगे देखना होगा क्या दोनो पार्टियां इन विधायकों को लेकर क्या एक्शन लेगी। क्या दोनो विधायक बीजेपी छोड़ेंगे या बीजेपी इन पर कार्रवाई करेगी। इस बीच भाजपा खेमे में बैठकों का दौर चल रहा है। इस बैठक के बाद भाजपा क्या कदम उठाती है इस पर अब सबकी नजरेंटिकी हुई हैं।

दोनों विधायकों को सुरक्षा के साथ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के साथ गुप्त स्थान पर भेज दिया गया है। दोनों बागी विधायकों को कांग्रेस ने सुरक्षा मुहैया करवाई है। बताया जा रहा है रात 9.30 बजे मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ दोनों विधायक डिनर करेंगे। जहां आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। दोनों विधाकों के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। विधानसभा में भी दोनों विधायकों ने कांग्रेस में घर वापसी होने की बात कही है। जिससे संकेत साफ मिल रहे हैं कि वह दोनों ही बीजेपी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामेंगे। इस पूरे घटका क्रम के बाद बीजेपी दो फाड़ हो गई है। बीजेपी विधायकों की घर वापसी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि दोनों विधायक कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित हो कर पार्टी में आए हैं।

बीजेपी विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्वग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष विधायकों की कोई बात नहीं सुनते हैं। सूत्रों के मुताबिक विधायकों विधानसभा से सीधे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास गए हैं। जहां आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। खबर यह भी है कि कुछ विधायक गोपाल भार्गव से उनते रवैया को लेकर खफा भी हैं।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story