- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- इंदौर
- /
- कैलाश विजयवर्गीय के...
कैलाश विजयवर्गीय के बयान से सिंधिया और कमलनाथ में झगडा तय, जानिए सरकार का अब क्या होगा हाल!
इंदौर: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुरेश पचौरी सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समर्थकों ने उनसे मिलकर मध्य प्रदेश की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिराने में मदद मांगी. विजयवर्गीय ने कल (मंगलवार को) बीजेपी के एक कार्यक्रम में इस आशय का बयान दिया कि दिग्विजय, सिंधिया और पचौरी के समर्थक उनके पास आते हैं और कमलनाथ सरकार को गिराने के लिये उनसे मदद मांगते हैं.
बीजेपी महासचिव ने हालांकि अपने इस दावे के समर्थन में दिग्विजय, सिंधिया और पचौरी के तथाकथित समर्थकों का नाम नहीं बताया. लेकिन कहा, "मैंने उनसे (दिग्विजय, सिंधिया और पचौरी के तथाकथित समर्थक) कहा कि अभी रुको. भगवान कृष्ण ने जरासंध को 99 बार माफ किया था. अभी हम माफ कर रहे हैं. जिस दिन 100 (अपराध) पूरे हो जायेंगे, कमलनाथ को सड़कनाथ बना दिया जायेगा."
कमलनाथ, सूबे के मुख्यमंत्री होने के साथ प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी हैं. प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कमलनाथ सरकार के बारे में विजयवर्गीय के दावे को उनकी कल्पना की उड़ान बताया. सलूजा ने बुधवार को कहा, "विजयवर्गीय खुद के महिमामंडन और मीडिया में जगह की जुगाड़ के लिये अक्सर उल-जुलूल बयानबाजी करते रहते हैं. दरअसल, वह कल्पना लोक में जी रहे हैं. कमलनाथ सरकार को लेकर उनके हास्यास्पद दावे में कोई सचाई नहीं है."
कांग्रेस नेता ने बीजेपी महासचिव के पौराणिक ज्ञान पर भी सवाल उठाये. सलूजा ने कहा, "खुद को धार्मिक व्यक्ति बताने वाले विजयवर्गीय को पौराणिक इतिहास का ज्ञान तक नहीं है. उन्होंने अपनी अनर्गल बयानबाजी में शिशुपाल की जगह जरासंध का जिक्र करते हुए कह दिया कि भगवान कृष्ण ने जरासंध को 99 बार माफ किया था." हिंदुओं की पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान कृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल के वध से पहले उसके 100 अपराध क्षमा किये थे.