- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- बेटी समेत 4 लोगों को...
बेटी समेत 4 लोगों को भोपाल से दिल्ली बुलाने के लिए शराब कारोबारी ने बुक किया 180 सीटर प्लेन
प्रवासी मजदूरों की गृह राज्यों को लौटने के लिए जूझने की तस्वीरें हाल के दिनों में बहुत देखने को मिलीं. बड़ी संख्या में मजदूर ट्रांसपोर्ट का कोई साधन न मिलने की वजह से सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलते भी दिखे. ऐसे में मध्य प्रदेश के शराब के एक बड़े कारोबारी ने चार लोगों को भोपाल से दिल्ली लाने के लिए बुधवार को 180 सीटर विमान (एयरबस A320) हायर किया. चार यात्रियों में शराब कारोबारी की बेटी, उसके दो बच्चे और बच्चों की नैनी (देखभाल करने वाली महिला) शामिल थे.
शराब कारोबारी जगदीश अरोड़ा मध्य प्रदेश में सोम डिस्टिलरीज के मालिक हैं. जब उनसे फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने पहले ऐसे किसी एयरबस को हायर करने से इनकार किया. फिर लाइन काटने से पहले उन्होंने कहा, "आप निजी चीजों में क्यों दखल दे रहे हैं?" विमान को दिल्ली से हायर किया गया था. विमान ने सुबह 9.30 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और करीब 10.30 बजे भोपाल पहुंचा. फिर भोपाल से चार यात्रियों के साथ करीब 11.30 बजे विमान ने दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरी.
उड्डयन विभाग के सूत्रों के मुताबिक छह और आठ सीटर चार्टर्ड विमान जैसे कई अन्य विकल्प उपलब्ध थे लेकिन शराब कारोबारी ने एयरबस को ही चुना. सूत्र ने कहा, "जिनके पास पैसा है, वे अन्य यात्रियों के साथ यात्रा नहीं करना चाहते हैं क्योंकि जोखिम शामिल है, लेकिन छह या आठ सीटर चार्टर्ड विमान से मकसद पूरा हो सकता था." ए320 एयरबस को किराए पर लेना एविएशन टरबाइन ईंधन की लागत पर निर्भर करता है. सूत्रों के मुताबिक यह खर्च 5 से छह लाख रुपए प्रति घंटे के बीच आ सकता है. अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की वजह से हालिया महीनों में टरबाइन ईंधन के दामों में कमी आई है.
इंडस्ट्री से जुड़े एक इनसाइडर के मुताबिक शराब कारोबारी की ओर से भोपाल से चार लोगों को दिल्ली लाने के लिए 25 से 30 लाख रुपए के बीच खर्च किए जाने की संभावना है.