मुम्बई

CM फडणवीस ने नहीं चुकाया था पानी का बिल, BMC ने बंगला डिफाल्टर किया घोषित

Special Coverage News
24 Jun 2019 5:30 AM GMT
CM फडणवीस ने नहीं चुकाया था पानी का बिल, BMC ने बंगला डिफाल्टर किया घोषित
x
मुंबई के मालाबार हिल्स स्थित मुख्यमंत्री के बंगले 'वर्षा' पर पानी का बिल 7 लाख 44 हजार 981 रुपए बकाया है।
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर पानी का 7 लाख 44 हजार 981 रुपए बिल बकाया है। इसके चलते बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुख्यमंत्री के बंगले को डिफाल्टरों की सूची में शामिल किया है। एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि डिफाल्टरों में महाराष्ट्र सरकार के 18 मंत्री भी हैं, जिन्होंने पानी का भुगतान नहीं किया।

बीएमसी ने आरटीआई के जवाब में बताया है कि मुंबई के मालाबार हिल्स स्थित मुख्यमंत्री के बंगले 'वर्षा' पर पानी का बिल बकाया है। डिफॉल्टरों में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे, रामदास कदम, विनोद तावडे और एकनाथ शिंदे के बंगले भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, मंत्रियों के बंगलों के पानी का बिल 2001 से लंबित है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story