- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुम्बई
- /
- देवेंद्र फडणवीस कैसे...
देवेंद्र फडणवीस कैसे साबित करेंगे विधानसभा में बहुमत? बीजेपी नेता ने बताया पूरा प्लान!
मुंबई. महाराष्ट्र में भारी राजनीतिक उठापटक के बाद देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उन्हें अब 30 नवंबर तक विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा. अब सवाल उठता है कि बीजेपी (BJP) आखिर कैसे बहुमत साबित करेगी? हालांकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधीर मुंगटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने दावा किया कि उन्हें एनसीपी के सभी 54 विधायकों को समर्थन हासिल है.
बीजेपी का दावा
मीडिया से बाचतीत में मुंगटीवार ने कहा, 'अजित पवार ने एनसीपी के सभी 54 विधायकों की चिट्ठी सौंपी है. वो उनके नेता हैं. बीजेपी और एनसीपी मिलाकर हमारे पास कुल संख्या 159 हो जाएगी. इसके अलावा हमें कई और विधायकों का समर्थन भी मिल सकता है.'
मुंगटीवार ने ये भी कहा कि अगर कोई शिवसेना का विधायक उनकी पार्टी को समर्थन देना चाहता है तो फिर उन्हें इससे कोई ऐतराज नहीं होगा. मुंगटीवार के मुताबिक महाराष्ट्र के विकास में सभी विधायकों का स्वागत है.
170 का समर्थन!
वहीं बीजेपी के एक और नेता गिरीश महाजन ने भी दावा किया है कि उनके पास 170 विधायकों का समर्थन हासिल है. उन्होंने कहा, 'हमलोग 170 विधायकों के साथ अपना बहुमत साबित कर देंगे. अजित पवार ने गवर्नर को समर्थन की चिट्ठी दी है. वो एनसीपी विधायक दल के नेता हैं. इसका मतलब ये है कि हमें एनसीपी के सभी एमएलए का समर्थन हासिल है.'
महाराष्ट्र में नंबर गेम
महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए यहां 145 विधायकों की जरूरत है. बीजेपी के पास फिलहाल 105 विधायक है, जबकि एनसीपी के खाते मे कुल 54 सीटें हैं. यानी बीजेपी और एनसीपी को मिला दें तो ये संख्या 159 पर पहुंच जाएगी. यानी ये आंकड़ा बहुमत से काफी ज्यादा होगा.