मुम्बई

मुंबई : पालघर की एक केमिकल फैक्ट्री में आग से 8 की मौत, 15 किलोमीटर दूर तक धमाके सुनाई दिए

Shiv Kumar Mishra
11 Jan 2020 4:07 PM GMT
मुंबई : पालघर की एक केमिकल फैक्ट्री में आग से 8 की मौत, 15 किलोमीटर दूर तक धमाके सुनाई दिए
x
विस्फोट शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। यह इतना तीव्र था कि 15 किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी। फैक्ट्री का नाम अभी पता नहीं चल पाया है।हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है।

मुंबई (महाराष्ट्र). पालघर की एक केमिकल फैक्ट्री में आग से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पालघर के एसपी ने 8 लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक कारखाना मुंबई से 100 किमी दूर बोईसर में एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित है। विस्फोट शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। यह इतना तीव्र था कि 15 किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी। फैक्ट्री का नाम अभी पता नहीं चल पाया है।हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story