- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुम्बई
- /
- शिवसेना को सता रहा...
शिवसेना को सता रहा अपने विधायकों के टूटने का डर, महाराष्ट्र में सरकार बनाने को वक्त बहुत कम
नई दिल्ली: एनसीपी प्रमुख शरद पवार के दोटूक बयान के बाद शिवसेना की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सरकार बनाने के उसके दावे की शरद पवार ने हवा निकाल दी है. दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे की पार्टी को अपने विधायकों के टूटने का भी डर सता रहा है. खबर है कि आज यानी गुरुवार को विधायकों की बैठक के बाद टूट से बचाने के लिए शिवसेना उन्हें किसी फाइव स्टार होटल में शिफ्ट कर सकती है. साथ ही शिवसेना ने सामना में एक लेख के माध्यम से बीजेपी पर फिर से हमला बोला है. शिवसेना ने कहा है, सरकार बनाने के लिए कुछ लोग थैली की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि इसमें किसी का नाम नहीं लिया गया है.
इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और आरपीआई के रामदास आठवले से मुलाकात के बाद कहा, अगर बीजेपी नेता गुरुवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाते हैं तो उन्हें ऐसा करना चाहिए. हम भी यही चाहते हैं, लेकिन उन्हें बहुमत साबित करना चाहिए. संजय राउत और 56 सीट पाने वाली शिवसेना ने एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा, महाराष्ट्र की जनता इस बार शिवसेना का सीएम देखना चाहती है. यह जनता की मांग है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होना चाहिए.
सामना में लिखे गए लेख में कहा गया है कि कुछ लोग नये विधायकों से संपर्क कर थैली की भाषा बोल रहे हैं. राज्य में मूल्य विहीन राजनीति शिवसेना नहीं चलने देगी, इसके लिए शिवसैनिक तलवार लेकर खड़े हैं. शिवसेना का कहना है कि पिछली सत्ता का उपयोग अगली सत्ता के लिए 'थैलियां' बांटने में हो रहा है. पर किसानों के हाथ कोई दमड़ी भी रखने को तैयार नहीं है. सामना में कहा गया है कि महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा धूमिल करके कोई यहां राज नहीं कर सकता. इसके लिए शिवसेना वहां तलवार लेकर खड़ी है.
दूसरी ओर खबर है कि देवेंद्र फडनवीस के नेतृत्व में बीजेपी नेता राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं. उधर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दोपहर 12 बजे अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. बैठक के जरिए शिवसेना की कोशिश होगी कि उसके विधायक एकजुट नजर आएं. यह भी खबर है कि बैठक के बाद शिवसेना अपने विधायकों को फाइव स्टार होटल में शिफ्ट कर सकती है.