- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- इंदिरा गांधी के बारे...
इंदिरा गांधी के बारे में संजय राउत के दिए बयान पर शरद पवार का आया बड़ा बयान!
महाराष्ट्र (Maharashtra) में नई सरकार (New Government) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एनसीपी प्रमुख (Ncp Chief) शरद पवार (Sharad Pawar) ने शिवसेना नेता (Shiv Sena Leader)) संजय राउत (Sanjay Raut) के बयान पर अपनी राय रखी। शरद पवार (Sharad Pawar) ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) को यह कहने से परहेज करना चाहिए था कि पूर्व प्रधानमंत्री गैंगस्टर करीम लाला से मुलाकात करती थी। उन्होंने राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं में असंतोष की खबरों को खारिज किया और कहा, ''वास्तविक रूप से हम सब कांग्रेसी हैं और कांग्रेस के लोग व्यावहारिक सोच रखते हैं।
दरअसल राउत ने बुधवार को कहा था कि इंदिरा गांधी अपने मुंबई दौरों के दौरान करीम लाला से मिलती थीं। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जो राज्य में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार का हिस्सा है। राउत ने बाद में अपना बयान वापस ले लिया था। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी का मानना है कि उन्हें इंदिरा गांधी के बारे में बयान नहीं देना चाहिए था। लेकिन उन्होंने बयान वापस ले लिया है। इसलिए, मैं (दोबारा) मुद्दे को नहीं उठाना चाहता।
पवार ने उस रिपोर्ट की चर्चा की जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने एक चुनाव प्रचार रैली में गैंगस्टर हाजी मस्तान के साथ मंच साझा किया था। उन्होंने कहा कि मैं 1972 में पार्टी के लिए प्रचार करने मोहम्मद अली रोड गया था। एक रैली हुई थी। अगले दिन, मैंने अखबारों में पढ़ा कि शरद पवार और हाजी मस्तान रैली में एक-दूसरे के साथ बैठे। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि यहां तक कि मैं यह भी नहीं जानता था कि हाजी मस्तान कौन है, लेकिन समाचार प्रकाशित हुआ। सत्तारूढ़ गठबंधन में कथित असंतोष के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि इसके नेताओं को कोई सलाह देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे सभी परिपक्व हैं और जानते हैं कि उन्हें सरकार चलानी है। उन्होंने कहा कि वे देख चुके हैं कि जब कोई सरकार में नहीं होता तो क्या होता है। वास्तविक रूप से हम सभी कांग्रेसी हैं, और कांग्रेस के लोग व्यावहारिक सोच रखते हैं।