रक्षा मंत्री पर्रिकर ने फहराया दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा तिरंगा

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को रांची के पहाड़ी मंदिर पर विश्व का सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा तिरंगा फहराया। पर्रिकर ने इस मौके पर कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती पर सबसे लंबे, सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण करके वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बता दें यह तिरंगा झंडा 66 फुट लंबा, 99 फुट चौड़ा है और इसे 293 फुट ऊंचे खंभे पर फहराया गया है।
गौरतलब है कि यह तिरंगा जमीन से कुल 493 फीट की ऊंचाई पर है। सुबह 9:30 बजे रांची पहुंचे रक्षा मंत्री ने इसके बाद बिरसा मुंडा स्टेडियम में छात्रों के एक समूह को भी संबोधित किया।
इससे पहले तक फरीदाबाद में 250 फुट ऊंचे खंभे पर लहरा रहा 96 फुट गुणा 64 फुट परिमाप वाला झंडा देश का सबसे विशाल और लंबा तिरंगा झंडा था, जिसे पिछले साल फहराया गया था।
Next Story