Archived

पीएम मोदी बोले, 'वंदे मातरम बोलने का हक सिर्फ उन्हें है जो भारत मां की सफाई में लगे रहते हैं'

Arun Mishra
11 Sep 2017 6:22 AM GMT
पीएम मोदी बोले, वंदे मातरम बोलने का हक सिर्फ उन्हें है जो भारत मां की सफाई में लगे रहते हैं
x
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी साल और स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए भाषण के 125 वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं।

नई दिल्ली : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी साल और स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए भाषण के 125 वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। दीन दयाल उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी (जनसंघ) का संस्थापक माना जाता है।

इस कार्यक्रम की थीम 'यंग इंडिया न्यू इंडिया ए रिसर्जेंट नेशन:संकल्प से सिद्धि तक' है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने दुनिया को नया रास्ता बताया। सवा सौ साल पहले भी 9/11 हुआ था। लोगों को आज की तारीख का महत्व नहीं पता।
Live Updates
- पीएम मोदी ने फिर दोहराया पहले शौचालय फिर देवालय: पीएम मोदी
- हम डॉक्टरों की वजह से देश में स्वस्थ्य नहीं हैं हम इसलिए स्वस्थ्य हैं क्योंकि कोई सफाई वाला हमारे घर को साफ कर रहा है: पीएम मोदी
- हम सफाई करें ना करें लेकिन भारत मां सबको अपनाती है: पीएम मोदी
- वंदे मातरम बोलने का हक सिर्फ उन्हें है जो भारत मां की सफाई में लगे रहते हैं: पीएम मोदी
- मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि हमें वंदे मातरम कहने का हक है क्या: पीएम मोदी
- विवेकानंद की बातों पर आज अमल करने की जरूरत है: पीएम मोदी
- मेरा सौभाग्य रहा कि मैं भी उसी संस्कृति में पला बढ़ा हूं: पीएम मोदी
- स्वामी विवेकानंद ने विवेकानंद फाउंडेशन की स्थापना नहीं कि बल्कि राम कृष्ण मिशन की शुरुआत की: पीएम मोदी
- बात छोटी होती है लेकिन अक्लमंद को इशारा काफी होती है: पीएम मोदी
- विवेकानंद सिर्फ उपदेश देने वाले नहीं थे, वो सिद्धांतों पर काम करने वाले शख्स थे: पीएम मोदी
- स्वामी विवेकानंद ने कम उम्र में भारत के संस्कृति की छाप छोड़ी: पीएम मोदी
- स्वामी विवेकानंद की हर कही गई बात आज हमें ऊर्जा देती है: पीएम मोदी
- जीवन में स्वामी विवेकानंद जीवन में कभी गुरु खोजने नहीं निकले थे, वो सत्य की तलाश में थे: पीएम मोदी
- 30 साल के नौजवान स्वामी विवेकानंद ने कहा था भगवान पूजा पाठ करने से नहीं लोगों की सेवा करने से मिलेगा: पीएम मोदी
- जिस धरती पर स्वामी विवेकानंद ने 9/11 पर प्रेम और शांति का संदेश दिया था उसी 9/11 पर विनाश और विकृति की दास्ता लिखी गई: पीएम मोदी
- स्वामी विवेकानंद ने अपनी तपस्या से मां भारती को अपने अंदर आत्मसाथ किया था: पीएम मोदी
- स्वामी विवेकानंद ने पल दो पल में अपने विश्व को अपना बना लिया था: पीएम मोदी
गौरतलब है कि 125 साल पहले आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के धर्म संसद में बेहद प्रभावशाली भाषण दिया था। वहीं अगले हफ्ते सरकार यंग इंडिया कार्यक्रम का आयोजन भी करेगी जिसका थीम स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर संकल्प से सिद्धि तक रखा गया है।

Next Story