Archived

बारिश का कहर : बाढ़ का जायजा लेने PM मोदी चेन्नई रवाना

Special News Coverage
3 Dec 2015 6:52 AM GMT
ChennaiFloods


नई दिल्ली : भारी बारिश और बाढ़ का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी चेन्नई जा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। बारिश की वजह से चेन्नई का एयरपोर्ट रविवार तक बंद रहेगा। मौसम विभाग ने दो दिन तक और भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। इसमें सरकार ने कहा कि कंपनियां या तो गुरुवार-शुक्रवार को कर्मचारियों को छुट्टी दें या फिर उन्हें घर से ही काम करने की परमिशन दें।

ChennaiFloods1

अपडेटस..
- नेवी का जहाज INS एरावत राहत सामग्री लेकर चेन्नई जा रहा है।
- चेन्नई एयरपोर्ट 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।
- बारिश के लिहाज से अगले 48 घंटे बेहद अहम होंगे।
- बारिश की वजह से 15 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होने की आशंका है।
- तमिलनाडु सरकार ने अब तक 8,481 करोड़ रुपए का नुकसान होने की बात कही है।
- आर्मी और नेवी के करीब दो हजार जवान राहत के काम में लगाए गए हैं।
- एनडीआरएफ की कुछ टीमें ओडिशा से तमिलनाडु भेजी जा रही हैं।
- सीएम जयललिता गुरुवार को बाढ़ प्रभावित चार जिलों का एरियल सर्वे कर सकती हैं।
- अब तक 188 लोगों की मौत हो चुकी है।
- कुल 72,119 लोग 432 रिलीफ कैम्पों में रह रहे हैं।
- टेलिफोन और इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई भी प्रभावित हुई है।
- 13 ट्रेन कैंसल की गई हैं। 10 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
- चेन्नई के कुछ ब्रिजों को सिक्युरिटी के लिहाज से बंद कर दिया गया है।
- चेन्नई में बुधवार को ‘द हिंदू’ और ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ अखबार पब्लिश नहीं किए जा सके।


ChennaiFloods2

गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में चेन्नई बारिश पर बयान देंगे। बुधवार को भी इस मसले पर सदन में चर्चा हुई थी। वहीं राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगी। सीएम चेन्नई, कांचीपुरम और तिरूवल्लूर का हवाई सर्वेक्षण करेंगी।

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण जीवन खोने वाले लोगों के प्रति राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि तमिलनाडु के लोग इस आपदा से उभरने में सफल होंगे।

ChennaiFloods3

जलभराव का स्थिति अभी भी जस की तस है। नेवी, सेना और NDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। एयरपोर्ट से लेकर रेवले स्टेशन तक सबकुछ ठप है। बारिश से 197 लोगों के मारे जाने की खबर है। रनवे पर पानी भरने से चेन्नई एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। 6 दिसंबर तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई है।

Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story