- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
विहिप और बजरंग दल के 90 प्रतिशत सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 2019 में मोदी का विरोध करेंगें
अब बीजेपी के लिए बुरी खबर पूर्वोत्तर राज्य आसाम से आई है जहाँ विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा देकर पीएम मोदी के विरोध की घोषणा कर दी है. यह खबर बीजेपी के लिए ज्यादा नुकसानदायक इस लिए है कि अभी बीजेपी 2013 के बाद अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. कुल चौदह हजार सदस्यों में से तेरह हजार नौ सौ सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है.
असम के स्थानीय समाचार पत्र गुवाहाटी प्लस से बात करते हुए बजरंग दल की पूर्व जिला संयोजक दीपज्योति शर्मा ने बात करते हुए बताया कि गुवाहाटी में 820 बजरंग दल कार्यकर्ताओं में से 816 ने अपनी सदस्यता छोड़ दी है. बताया जा रहा है कि खुद दीपज्योति शर्मा ने भी 24 मई को शहर के सुरकेश्वर मंदिर में महत्वपूर्ण मीटींग के दौरान इस्तीफा दे दिया था. इस मीटींग में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे. दीपज्योति शर्मा के मुताबिक सिर्फ गुवाहाटी ही नहीं बल्कि पूरे असम से बजरंग दल के लोग इस्तीफा दे रहे हैं. बकौल दीपज्योति पूरे राज्य के 14 हजार बजरंग दल कार्यकर्ताओं में से 13 हजार 9 सौ ने सदस्यता त्याग दी है.
विश्व हिंदू परिषद के बारे में बात करते हुए दीपज्योति शर्मा ने गुवाहाटी प्लस को बताया कि गुवाहाटी के 400 विहिप सदस्यों में से 380 ने इस्तीफा दे दिया है. इतना ही नहीं असम के वीएचपी राज्य सलाहकार डॉ. टीके शर्मा ने भी संगठन से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के पीछे की वजह विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बदलाव को बताया जा रहा है. इस्तीफा दे चुके सदस्यों का कहना है कि वो 2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कैंपेन करेंगे. इन लोगों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने के बाद से कई ऐसे अहम मुद्दों पर कुछ काम नहीं किया जिसका वादा उसने चुनाव से पहले किया था.
दीपज्योति शर्मा के अनुसार पूर्व विहिप अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया 1 जुलाई को गुवाहाटी का दौरा करेंगे. इस दिन वो नए हिंदू संगठन का ऐलान कर सकते हैं. ये संगठन बीजेपी के खिलाफ राज्य भर में माहौल बनाएगा. तोगड़िया ने अब अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है. बीजेपी के लिए अब तोगड़िया भी मुश्किल बढ़ाएंगे.