- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
सेना प्रमुख बोले- 'पीओके को भारत में शामिल करने के लिए सेना तैयार, इस पर फैसला सरकार लेगी'
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा बयान दिया। गुरुवार को उन्होंने कहा कि अगला एजेंडा पीओके को फिर से हासिल करना और इसे भारत का हिस्सा बनाना है। ऐसे मुद्दों पर सरकार ही फैसला लेती है। देश की सभी संस्थाएं सरकार के आदेश के अनुसार काम करेंगी। सेना हमेशा तैयार है।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा था, ''सरकार का अगला एजेंडा जम्मू-कश्मीर के बाकी हिस्से (पाक के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके) को भारत में शामिल करना है। ये केवल मेरी या पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है। यह रेजोल्यूशन तो 1994 में संसद में पीवी नरसिम्हाराव की सरकार के वक्त पास किया गया था।''
आपको बतादें 6 सितंबर को पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने कहा था कि कश्मीर हमारी दुखती रग है। अपने कश्मीरी भाई-बहनों के लिए आखिरी गोली और सैनिक तक लड़ेंगे। कश्मीरी जनता भारत की हिंदूवादी सरकार और वहां की सेना के जुल्मों का शिकार हो रही है। घाटी में भारत समर्थित आतंकवाद है। हमारा अंतिम लक्ष्य शांतिपूर्ण और मजबूत पाकिस्तान बनाना है। हमारी सेनाएं इस बात की तस्दीक कराती हैं कि किसी भी जंग और आतंकवाद के खात्मे के लिए जान देने से नहीं हिचकेंगे।
जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद से जनरल बिपिन रावत 31 अगस्त को पहली बार कश्मीर दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने नॉर्दर्न कमांड के व्हाइट नाइट कॉर्प्स की फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा किया था। दूरबीन की मदद से एलओसी के उस पार की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने जवानों से सीमा पार किसी भी तरह की घुसपैठ से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। इस दौरान उनके साथ नॉर्दर्न कमांड के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।