- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
कांग्रेस का मोदी सरकार से सीधा सवाल, क्या लॉकडाउन फेल हो गया?
कोरोना वायरस के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या और लॉकडाउन को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा होने और लॉकडाउन चौथी बार बढ़ाने को लेकर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है.
रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि चार लॉकडाउन पूरे होने के बावजूद कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 8 हजार 380 कोरोना वायरस के मामले सामने आए. इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 82 हजार 490 तक पहुंच गई.
इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर कई सवाल दागे. उन्होंने कहा कि कल यानी सोमवार से लॉकडाउन 5.0 शुरू हो रहा है. अब मोदी सरकार की रणनीति क्या है? क्या लॉकडाउन फेल हो गए हैं? क्या मोदी सरकार के पास कोरोना वायरस से निपटने के लिए ब्लूप्रिंट है? क्या आर्थिक संकट से बाहर निकलने के लिए कोई योजना है?
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार ने पहली बार 25 मार्च को 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया था. इसके बाद 15 अप्रैल को लॉकडाउन 2.0 लागू किया गया. इसके बाद 4 मई को लॉकडाउन 3.0 लागू किया गया और फिर 18 मई को लॉकडाउन 4.0 लगाया गया. लॉकडाउन बढ़ाने का सिलसिला अब तक नहीं थमा और मोदी सरकार ने एक जून से लॉकडाउन 5.0 की घोषणा कर दी.
कांग्रेस पार्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार को कोरोना वायरस को नियंत्रित करने, लॉकडाउन से बाहर निकलने, अर्थव्यवस्था में फिर से जान फूंकने की योजना और आगे उठाए जाने वाले कदम के बारे में बताना चाहिए. आपको बता दें कि चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने हिंदुस्तान समेत पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. मोदी सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है.
4 Lockdowns.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 31, 2020
Today, we witnessed biggest 'Single Day Spike' in #COVID19 infection of 8,380. Total Infection at 1,82,490.
5th Lockdown begins tomorrow.
What is the Govt strategy?
Have the Lockdowns failed?
Is there a blueprint to fight Corona?
Any plan out of economic havoc? pic.twitter.com/85nUepE3JH