राष्ट्रीय

LIVE: गृहमंत्री राजनाथ सिंह राफेल रिसीव करने पहुंचे मैरीना एयरबेस, थोड़ी देर में राफेल की करेंगे 'शस्त्र पूजा'

Special Coverage News
8 Oct 2019 10:18 AM GMT
LIVE: गृहमंत्री राजनाथ सिंह राफेल रिसीव करने पहुंचे मैरीना एयरबेस, थोड़ी देर में राफेल की करेंगे शस्त्र पूजा
x
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल विमान को रिसीव करने के लिए पेरिस में हैं, जहां वह इसे रिसीव करने से पहले इसकी शस्त्र पूजा करेंगे।

भारत के लिए आज बड़ा दिन है, एक और देश में देश की शान वायुसेना का 87वां 'वायुसेना दिवस' मनाया जा रहा है तो दूसरी ओर फ्रांस में आज भारत को फ्रांसीसी लड़ाकू विमान 'राफेल' मिलने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल विमान को रिसीव करने के लिए पेरिस में हैं, जहां वह इसे रिसीव करने से पहले इसकी शस्त्र पूजा करेंगे। राफेल विमान में उड़ान भी भरेंगे और इसी के साथ ही वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पेरिस से मेरिगन्क के लिए फ्रांसीसी वायुसेना के विमान में रवाना हुए। जहां पर आधिकारिक कार्यक्रम में भारत को राफेल विमान सौंपा जाएगा।

यहां राजनाथ सिंह पहले शस्त्र पूजा करेंगे और बाद में कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह के साथ फ्रांसीसी सेना के कई अधिकारी भी मौजूद हैं।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दशहरे के अवसर पर मंगलवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजा करेंगे। विधिवत शस्त्र पूजा के बाद रक्षामंत्री फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट से खरीदे गए लड़ाकू विमान राफेल का अधिग्रहण करेंगे और विमान में उड़ान भी भरेंगे। राफेल उन्नत प्रौद्योगिकी से लैस लड़ाकू विमान है। दसॉल्ट के साथ हुए सौदे की पहली खेप में भारत विजयादशमी के मौके पर 36 राफेल विमान हासिल करेगा।



भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं और वो सारे फाइटर जेट 2022 तक हिंदुस्तान आ जाएंगे. सबसे पहले चार विमान आएंगे और इसके बाद भी चार-चार की किस्तों में ही 32 विमान आएंगे. इनमें से 18 रफेल अंबाला एयरबेस पर तैनात होंगे, जबकि बाकी 18 विमान पश्चिम बंगाल के हाशीमारा बेस पर.

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story