- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राज्यसभा की रिक्त हुई छह सीटों के लिए चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना
चुनाव आयोग ने आज राज्यसभा ले लिए रक्त हुई सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव आयोग ने बिहार, ओडिशा और गुजरात की कुल छह खाली सीटों के लिए उप-चुनाव की तारीख का एलान किया है। इन सभी सीटों पर 5 जुलाई को मतदान होगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गुजरात से खाली हुई राज्यसभा की दो सीटें भी इसमें शामिल हैं। याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग से सभी सीटों पर एक साथ चुनाव करने की मांग की थी।
कांग्रेस को अंदेशा था कि गुजरात की दोनों सीटों पर भाजपा अपने फायदे के लिए अलग अलग तारीख में चुनाव कराना चाहती है। गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में शाह गुजरात की गांधीनगर सीट और ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से निर्वाचित हुईं। दोनों गुजरात से राज्यसभा सदस्य थे।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि 'हमारे पास ऐसी जानकारी है कि गुजरात में राज्यसभा सीटों के लिए अलग अलग तारीख पर चुनाव कराया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह असंवैधानिक होगा। ऐसा करने का साफ मकसद यह रहेगा कि सत्तारूढ़ पार्टी दोनों सीटें जीत लें। तब
सिंघवी ने कहा था कि 'हम यह नहीं कह रहे हैं कि चुनाव एक साथ होने जा रहा हैं लेकिन यह हमारी आशंका है, जिसे हम मीडिया के माध्यम से चुनाव आयोग तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं।' इस तरह की स्थिति में पहले भी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में एक साथ चुनाव हुए हैं।
Election Commission: By-elections to be held for six vacant seats of Bihar, Odisha and Gujarat on 5th July 2019. pic.twitter.com/syj7pAYv7a
— ANI (@ANI) June 15, 2019