- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- 'जाधव की पत्नी की चूड़ियां और बिंदी उतरवाना हमारी बेइज्जती'
Arun Mishra
26 Dec 2017 12:02 PM GMT
x
MEA spokesperson Raveesh Kumar
मां और पत्नी से जाधव के मुलाकात के दौरान शीशे की दीवार रखने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल उठाए हैं।
नई दिल्ली : पाकिस्तान में कथित जासूसी के आरोप में जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव से उनकी पत्नी और मां के मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के रवैये पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है।
मां और पत्नी से जाधव के मुलाकात के दौरान शीशे की दीवार रखने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल उठाए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'जिस तरीके से उन्हें कुलभूषण जाधव से मिलवाया गया वो पाकिस्तान के कथित आरोपों के आधार को मजबूत करने का एक प्रयास मात्र था जिसमें कोई विश्वसनीयता नहीं थी।'
विदेश मंत्रालय ने कुलभूषण जाधव से मिलवाने के दौरान उनकी पत्नी की मंगलसूत्र, चूड़ियां और बिंदी उतरवाने पर भी नाराजगी जाहिर की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'सुरक्षा के नाम पर उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं का अपमान किया गया।'
विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में जाधव से मिलने के दौरान उनकी पत्नी और मां से बेहद खराब बर्ताव किया गया। मिलने से पहले जाधव की पत्नी के जूते तक उतरवा लिए गए जो बाद में भी उन्हें वापस नहीं किया गया। ये बेहद अपमानजनक व्यवहार था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कुलभूषण जाधव के स्वास्थ्य को लेकर भी पाकिस्तान सरकार के रवैये पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'ऐसा लग रहा था कि कुलभूषण जाधव के आसपास ऐसा माहौल बनाया गया है जिसमें वो काफी तनाव में थे। कुलभूषण जाधव जो बोल रहे थे उससे लग रहा था कि इस बातचीत को झूठे आरोपों के आधार को मजबूत करने के लिए डिजाइन किेया गया था।' विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम पाकिस्तान के इरादों से सावधान हैं और इस तरह की हरकत पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं।
#WATCH MEA spokesperson Raveesh Kumar on meeting of #KulbhushanJadhav's mother and wife with Jadhav in Islamabad pic.twitter.com/O6HkKoc7WK
— ANI (@ANI) December 26, 2017
Next Story