Archived

भारत पहुंचे सात दिवसीय यात्रा पर बेल्जियम के राजा और रानी

Vikas Kumar
6 Nov 2017 2:00 PM GMT
भारत पहुंचे सात दिवसीय यात्रा पर बेल्जियम के राजा और रानी
x
बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैटहिलडे भारत की सात दिवसीय यात्रा पहुंचे है। भारत यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच समग्र सहयोग बढ़ाना है, जिसमें...

नई दिल्ली : बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैटहिलडे भारत की सात दिवसीय यात्रा पर रविवार को रात में दिल्ली पहुंचे है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

इस शाही दंपति की भारत यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच समग्र सहयोग बढ़ाना है, जिसमें व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने पर खासा जोर रहेगा। राजा फिलिप के साथ आए करीब 90 लोगों के व्‍यापारिक प्रतिनिधिमंडल में बेल्‍जियम कंपनियों के CEOs शामिल हैं।

यूरोपीय संघ से बाहर, भारत ही बेल्‍जियम का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक और तीसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, 2016-17 में द्विपक्षीय व्यापार 13.28 अरब डॉलर था, जिसमें भारत से बेल्‍जियम में आयात 5.65 बिलियन डॉलर और बेल्‍जियम से निर्यात 6.62 बिलियन डॉलर का हुआ।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार को ताज महल के दीदार के लिए बेल्‍जियम के राजा रानी आगरा गए थे। मंगलवार को शाही दंपत्‍ति राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता करेंगे। बुधवार को वे भारत-बेल्‍जियम बिजनेस फोरम मीटिंग में शामिल होगे। गुरुवार को वे दो दिनों के लिए मुंबई के लिए रवाना होंगे। शनिवार को वे वापस बेल्‍जियम के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दें साल 2013 में शासन की कमान संभालने के बाद राजा फिलिप की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।

Next Story