- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली LIVE : मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, मर जाऊंगा, माफी नहीं मांगूंगा
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस 'भारत बचाओ रैली' के सहारे केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधने की कोशिश कर रही है. इस रैली में देशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता जुट रहे हैं.
नागरिकता संशोधन अधिनियम पर पूर्वोत्तर (North East) सहित देश के कई हिस्सों में आंदोलन की आग फैली हुई है, ऐसे में कांग्रेस कोई मौका चूकना नहीं चाहती. कांग्रेस ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' नाम से बड़ी रैली बुलाई है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शिरकत कर रही हैं.
LIVE UPDATE -
रेंद्र मोदी जी ने आप सब के जेब से पैसा छीनकर निकाल दिया- राहुल गांधी
Rahul Gandhi, Congress: No one from Congress will apologise. It is Narendra Modi who should apologise. He should apologise to the nation. His assistant Amit Shah should apologise to the nation. I will tell you why they should that. https://t.co/Q18DVDJSMr
— ANI (@ANI) December 14, 2019
पूरा पैसा 2-3 उद्योगपतियों को पकड़ा दिया है, सारे उद्योगपतियों को नहीं। पिछले 5 सालों में नरेंद्र मोदी ने अडाणी को 50 कॉन्ट्रैक्ट दिए है, देश के एयरपोर्ट पकड़ा दिए बिना कॉन्ट्रैक्ट के। इसको आप चोरी नहीं कहेंगे, भ्रष्टाचार नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे- राहुल गांधी
आपको याद होगा एक दिन वह 8 बजे रात को टीवी पर आए और बोला भाईयों और बहनों 500 और 1000 का नोट मैं बंद करने जा रहा हूं। इससे इकॉनमी को जो चोट हुआ वह आज तक ठीक नहीं हुआ- राहुल गांधी
मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं सच्चाई बोलने के लिए कभी माफी नहीं मागूंगा। न कोई कांग्रेस वाला मांगेगा। माफी नरेंद्र मोदी को देश से मांगनी है, उनके असिस्टेंट अमित शाह को देश से माफी मांगनी है- राहुल गांधी
राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर और शेरनियां कहकर संबोधित किया।
आज समय आ गया कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए। सोनिया गांधी जी के हाथों को मजबूत किया जाए ताकि इस देश को सही तौर पर, सही दिशा में आगे ले जा पाएंगे- मनमोहन सिंह
अब ये साबित हो गया कि ये वादे झूठे थे और उन्होंने देश की जनता को गुमराह करने के लिए जो वादे किए थे वे उसे पूरा करने में असफल रहे- मनमोहन सिंह
मोदी ने जनता से वादा किया था कि वे 2024 तक देश की इकॉनमी को 5 ट्रिल्यन डॉलर तक पहुंचा देंगे- मनमोहन सिंह
कांग्रेस नेता सुभाष चोपड़ा ने रैली में आए लोगों का अभिवादन करते हुए कहा, 'आज आपने दिखा दिया कि कांग्रेस की ताकत क्या है। मैं आपका तहेदिल से शुक्रिया करता हूं।'
कांग्रेस नेताओं ने काले गुब्बारे छोड़े। उनके मुताबिक उन्होंने बीजेपी सरकार की काली करतूतों के खिला यह गुब्बारे छोड़े हैं।
कांग्रेस के नेता सुभाष चोपड़ा और पीसी चाको कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का माला पहनाकर स्वागत कर रहे हैं।
आप सोनिया गांधी, राहुल गांधी का संदेश लेकर जाएं और देश के कोने-कोने तक पहुंचाएं- अशोक गहलोत
अब कांग्रेस को राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट बीजेपी से लेना पड़ेगा क्या: अशोक गहलोत
प्रियंका ने कहा बीजेपी है तो मुमकिन है
दिल्ली के रामलीला मैदान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि हर अखबार पर दिखता है कि मोदी है तो मुमकिन है. असलियत ये है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो की प्याज है, बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है, बीजेपी है तो 4 करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है.
#WATCH Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi: "...Har bus stop, har akhbar pe dikhta hai 'Modi hai to mumkin hai'. Asliyat ye hai ki 'BJP hai to Rs 100 kilo ki pyaaz hai, BJP hai to 45 saal mein sabse zyada berozgari mumkin hai, BJP hai to 4 cr naukriyan nasht hona mumkin hai.." pic.twitter.com/6sr1CAYD9n
— ANI (@ANI) December 14, 2019
देश को विनाश से बचाना हमारी जिम्मेदारी है
प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश हमारा है और इसे विनाश से बचाना भी हमारा कर्तव्य है. प्रियंका ने उन्नाव रेप कांड़ पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा, कहा- यूपी में कोई कानून व्यवस्था नहीं है. न्याय हर इंसान का अधिकार और आकांक्षा है.
यूपी में बेटियां सुरक्षित नहीं
प्रियंका गांधी ने भारत बचाओ रैली में कहा कि यूपी में बेटियां सुरक्षित नहीं है. अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने बेटियों को देश में जलाए जाने और रेप जैसी चीजोंं के बारे में बाते कीं और लोगों से बीजेपी के खिलाफ खड़े होने की मांग की.
प्रियंका गांधी ने भारत बचाओ रैली में कहा कि विभाजनकारी नीतियों से देश का विभाजन हो रहा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि छोटा व्यापारी जीएसटी के बोझ तले दब रहा है.
प्रियंका गांधी ने भारत बचाओ रैली में लोगों से देश की आवाज बनने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने रोजगार खत्म कर दिया.
प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना. प्रियंका ने मंहगाई, बंद होती फैक्ट्रियां, कारखानों के बंद होने, छोटे व्यापारियों की कमाई की बात करते कहा कि आपको फिर भी इश्ताहारों में लिखा मिलेगा कि मोदी है तो मुमकिन है.
पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने अर्थव्यस्था पर बड़ी बात कही है. पी. चिदंबरम ने कहा कि 6 महीनों में मोदी सरकार ने भारतीय अर्थवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया है. पूर्व वित्तमंत्री ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए कहा है कि केवल वित्तमंत्री ये नहीं कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं.
P Chidambaram, at Congress' 'Bharat Bachao' rally: In 6 months Modi govt has wrecked India's economy. Yet ministers are completely clueless. Y'day Finance Minister said everything's alright, we're on top of the world. The only thing she didn't say was 'achhe din aane wale hain.' pic.twitter.com/JAa3hf1izg
— ANI (@ANI) December 14, 2019