- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
पत्रकार से रेप के आरोप पर एमजे अकबर बोले, 'सहमति से बना था संबंध'
अमेरिका में जाकर बसीं भारतीय पत्रकार पल्लवी गोगोई की ओर से लगाए गए रेप के आरोपों पर बीजेपी सांसद एम जे अकबर ने सफाई दी है. अकबर ने कहा कि करीब 24 साल पहले हम दोनों सहमति के साथ रिलेशनशिप में थे और यह कई महीनों तक चला. उन्होंने कहा कि तब हमारे संबंधों पर काफी बातें हुईं यहां तक कि बाद में इसे लेकर मेरे घरेलू जीवन में भी कलह हुई. हालांकि बाद में रिलेशनशिप शायद खराब मोड़ पर खत्म हो गया.
एम जे अकबर ने कहा कि जो लोग मेरे साथ काम कर चुके हैं और मुझे जानते हैं वो इस बात की तस्दीक कर सकते हैं. वो लोग भी बता सकते हैं कि जब पल्लवी मेरे साथ काम करती थीं तब क्या उनपर किसी तरह का कोई दबाव था.
पूर्व विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट में पल्लवी गोगोई ने जो लेख लिखकर मेरे खिलाफ रेप और हिंसा के आरोप लगाए हैं वो सरासर गलत हैं. उन्होंने कहा कि ये घटना करीब 23 साल पुरानी है और मेरी ओर से इसका खंडन किया जा चुका है. अकबर ने कहा कि 29 अक्टूबर को वॉशिंगटन पोस्ट ने मेरे वकील को इस घटना से संबंधित सवाल भेजे थे. लेख को पढ़ने के बाद मेरे लिए सच्चाई और तथ्यों को सामने लाना जरूरी था.
पल्लवी ने लगाए ये आरोप
वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित पल्लवी गोगोई के बयान के मुताबिक जयपुर के एक होटल में अकबर खबर पर चर्चा के लिए पल्लवी के साथ थे. जहां होटल के कमरे में उन्होंने पल्लवी का रेप किया. दोनों के बीच काफी हाथपाई हुई लेकिन पल्लवी लिखती हैं, 'मैंने काफी संघर्ष किया, लेकिन वो शारीरिक तौर पर मुझसे ज्यादा ताकतवर थे. उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरा रेप किया.'
अमेरिका में रहने वाली पत्रकार पल्लवी गोगोई में एशियन एज में काम करने के दौरान अपने साथ रेप की घटना का जिक्र किया है, जब एम जे अकबर उनके बॉस हुआ करते थे. पल्लवी ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने के बजाय मुझे ज्यादा जिल्लत महसूस हो रही थी. मैंने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया, क्या कोई मेरी बात पर भरोसा करता? मैंने खुद को ही दोषी मान लिया, मैं होटल के कमरे में गई ही क्यों थी?
इससे पहले साल 1994 की एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए पल्लवी ने कहा, 'मैं उनके ऑफिस गई थी और कमरे का दरवाजा बंद था. मैंने उन्हें ओ-पेड पेज दिखाया और बताया कि कैसे इसकी हेडलाइन्स और रोचक बनाई हैं. अकबर ने मेरी कोशिश की तारीफ की और तुरंत मुझे किस करने के लिए लपके. इसके बाद मेरे चेहरा शर्म से लाल हो गया, मैंने अपनी एक सहयोगी को इस पूरे घटना के बारे में बताया.'
एमजे अकबर पर करीब एक दर्जन महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. इसके बाद उन्हें मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था। मीटू कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपनी सफाई देने के बाद कानूनी रास्ता अपनाया है. उन्होंने झूठे आरोपों की बात कह केस दर्ज कराया है.