- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रियंका चोपड़ा के...
प्रियंका चोपड़ा के जवाब से जानिए किस तरह तिलमिलाईं पाकिस्तानी मंत्री
नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल अब इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर हो चुकी हैं. इतना ही नहीं प्रियंका संयुक्त राष्ट्र शांति सद्भावना राजदूत भी हैं. पिछले दिनों लॉस एंजेलिस में हुए एक इवेंट के दौरान एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका को पाखंडी बताया तो एक्ट्रेस ने इतना अच्छा जवाब दिया कि हॉल सीटियों और तालियों की आवाज से गूंज उठा. अब प्रियंका के इसी जवाब को विवाद में बदलते हुए पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने प्रियंका को संयुक्त राष्ट्र शांति सद्भावना राजदूत के पद से हटाने की मांग की है.
मजारी ने प्रियंका पर युद्धोन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट में कहा कि यूनिसेफ को तुरंत प्रियंका चोपड़ा को अपने राजदूत के पद से हटाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारतीय सेना और खराब मोदी सरकार का समर्थन किया है. ऐसा नहीं किया गया तो ऐसी नियुक्तियां एक तमाशा बनकर रह जाएंगी. यूनिसेफ को निश्चित ही इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इन मानद पदों के लिए वह किसे नियुक्त कर रहा है.
@UNICEF needs to remove Priyanka Chopra as its ambassador immediately in the wake of her support for Indian mly and Rogue Modi govt. Otherwise it makes a mockery of such appointments. UNICEF should really be more careful on whom it appoints to these honorary positions.
— Shireen Mazari (@ShireenMazari1) August 12, 2019
पाकिस्तानी मंत्री की इस नाराजगी की वजह प्रियंका द्वारा एक पाकिस्तानी लड़की को दिया गया करारा जवाब है. आयशा मलिक नामक इस लड़की ने प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना के पक्ष में ट्वीट कर पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु युद्ध के खतरे को बढ़ावा दिया था और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.
प्रियंका चोपड़ा ने पूरा सवाल सुनने के बाद जवाब देते हुए कहा कि मेरे बहुत सारे फैंस हैं और पाकिस्तान में भी मेरे चाहने वालों की संख्या काफी है, उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं भारत से हूं. जंग किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और न ही मैं इसके फेवर में हूं लेकिन मैं एक देशभक्त हूं. मैं माफी मांगती हूं अगर मेरी किसी बात से आपको दुख पहुंचा हो. उन्होंने लड़की से दो टूक कहा था कि वह उनसे चिल्लाकर बात न करे.