राष्ट्रीय

दो दिन के दौरे पर टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी, भारत-जापान समिट में लेंगे हिस्सा

Special Coverage News
28 Oct 2018 3:04 AM GMT
दो दिन के दौरे पर टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी, भारत-जापान समिट में लेंगे हिस्सा
x
पीएम मोदी भारत-जापान के बीच 13वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को जापान पहुंचे।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-जापान के बीच 13वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को जापान पहुंचे। इस सम्मेलन के दौरान वह अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी ने शनिवार को यहां पहुंचने के बाद कहा कि जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ उनकी बैठक दोनों देशों के मजबूत रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

भारत-जापान के बीच 13वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचने के बाद उन्होंने यह बात कही। दोनों देशों के बीच रविवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी और द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, शिंजो आबे के साथ पांचवें वार्षिक सम्मेलन के लिए तोक्यो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

जापान उन कुछ देशों में शामिल है, जिसके साथ भारत वार्षिक सम्मेलन करता है। यह हमारे संबंधों की असाधारण मजबूती को दिखाता है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, तोक्यो पहुंच गया हूं। मैं आश्वस्त हूं कि यह यात्रा भारत और जापान के मजबूत रिश्ते में नया अध्याय जोड़ेगी। जापान रवाना होने से पहले शुक्रवार को बयान जारी कर मोदी ने कहा, जापान हमारा मूल्यवान सहयोगी है। जापान के साथ हमारे आर्थिक, सामरिक सहयोग में हाल के सालों में काफी बदलाव आया है। आज हमारा सहयोग काफी गहरा और उद्देश्यपूर्ण है।



Next Story