राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी का ने लगाया मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, आप को जबाब देना होगा क्यों किया ऐसा काम?

Shiv Kumar Mishra
23 Feb 2020 5:08 PM GMT
प्रियंका गांधी का ने लगाया मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, आप को जबाब देना होगा क्यों किया ऐसा काम?
x

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने अपने पूंजीपति मित्रों का मोटा कर्ज माफ कर दिया। प्रियंका गांधी ने रविवार को सवाल किया कि उन लाभार्थियों के नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे, जिनके कर्ज माफ किए गए। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के पूंजीपति मित्रों का लगभग आठ लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया है।

प्रियंका गांधी ने एक खबर ट्वीट की है, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के एनपीए के बारे में जिक्र किया गया है। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'बीजेपी सरकार मोदीजी के पूंजीपति मित्रों का आठ लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर चुकी है। कालाधन रखने वालों के नाम सार्वजनिक करने का दावा करने वाली सरकार इन लोगों के नाम सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है? इनके कर्ज किस प्रक्रिया से माफ किए गए?'

प्रियंका बोलीं-सवालों से बच नहीं सकती सरकार

एक दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा, 'जब हमारे देश के किसान कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं, तब किस नीति के तहत बीजेपी ने अमीर दोस्तों के कर्ज माफ किए? सरकार इन सवालों से बच नहीं सकती।' पार्टी महासचिव प्रियंका के इन ट्वीट्स से एक दिन पहले ही कांग्रेस ने मांग की थी कि ऋण माफी की प्रक्रिया की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय पैनल गठित किया जाए। इस मामले पर सरकार या बीजेपी ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने क्रेडिट सुइस रिपोर्ट का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने पांच वर्षों में सत्ता के करीबी मित्रों के सात लाख 77 हजार 800 करोड़ रुपये माफ कर दिए। उन्होंने सवाल किया था कि वह किसानों को ऋण में राहत क्यों नहीं दे सकी।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story