- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
चिदंबरम की गिरफ्तारी के 98 दिन बाद तिहाड़ जेल मिलने पहुंचे राहुल-प्रियंका
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे। आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी चिदंबरम को 21 अगस्त को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उन्हें 22 अक्टूबर को सीबीआई से जुड़े मामले में जमानत मिल गई थी। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जुड़े मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली थी। बाद में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके चलते 98 दिनों से चिदंबरम जेल से बाहर नहीं आ पाए हैं।
इस मौके पर चिदंबरम के बेटे कार्ति ने कहा, "आज राहुल और प्रियंका गांधी मेरे पिता से मिले। यह संदेस है कि कांग्रेस पार्टी अब भी उनके साथ खड़ी है। कार्ति ने उम्मीद जताई कि उनके पिता को जल्द ही सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। इससे पहले सोमवार को शशि थरूर और मनीष तिवारी चिदंबरम से मिलने पहुंचे थे।
चिदंबरम के खिलाफ ईडी और सीबीआई के 2 केस
चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया घोटाले में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है। ईडी और सीबीआई अलग-अलग मामलों में उनके खिलाफ जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अक्टूबर को उन्हें भ्रष्टाचार मामले में जमानत दे दी थी। मगर ईडी केस में जमानत मिलने के बाद ही वे जेल से बाहर आ सकेंगे।
कोर्ट ने हाल ही में चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ा दी थी। इस पर चिदंबरम के वकील ने कोर्ट से कहा था कि उन पर देश छोड़कर जाने, गवाहों को प्रभावित करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने जैसे कोई आरोप नहीं हैं। ऐसे में उन्हें नियमित जमानत दी जानी चाहिए। ईडी ने चिदंबरम की जमानत याचिका का विरोध किया था। एजेंसी ने कोर्ट से कहा था कि चिदंबरम को अगर जमानत मिलती है, वे साक्ष्यों को प्रभावित कर सकते हैं।