राष्ट्रीय

नहीं रहे बीजेपी के संकट मोचक, पीएम मोदी और राहुल ने जताया शोक

Special Coverage News
12 Nov 2018 2:14 AM GMT
नहीं रहे बीजेपी के संकट मोचक, पीएम मोदी और राहुल ने जताया शोक
x

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वो कैंसर रोग से पिछले काफी समय से पीड़ित थे। उन्होंने सोमवार को बेंगलुरु में आखिरी सांस ली। अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे।


भाजपा नेता अनंत कुमार साल 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते थे। उनके पास दो महत्वपूर्ण मंत्रालय थे और वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कद्दावर मंत्रियों में से एक थे।


अनंत कुमार का जन्म: 22 जुलाई 1959 को हुआ था। वो आपातकाल के दौरान 40 दिन जेल में रहे थे। 1988-1995 तक BJP के महासचिव रहे। 1995-1998 के बीच BJP के राष्ट्रीय सचिव बनाये गये। 11वीं, 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा के लिए दक्षिणी बेंगलुरु से चुने गये। 1998 में बाजपेयी सरकार में नागरिक उड्यन मंत्री रहे। अभी नरेंद्र मोदी सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और अपनी कैबिनेट के साथी अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुमार एक बेहतरीन नेता थे जो अपने युवा काल में ही सार्वजनिक जीवन में उतर आए थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज की सेवा की। उन्हें उनके अच्छे कार्यों के कारण हमेशा याद किया जाएगा।



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे बड़ा कहते हुए दुःख हो रहा है कि अब इस दुनिया में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार जी नहीं रहे. हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते, साथ ही परम पिता परमेश्वर से उनके परिवार को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करते है।

Next Story