Archived

विश्व हिंदू परिषद को मिला नया अध्यक्ष, जानिए- कौन हैं विष्णु सदाशिव कोकजे!

Arun Mishra
14 April 2018 11:13 AM GMT
विश्व हिंदू परिषद को मिला नया अध्यक्ष, जानिए- कौन हैं विष्णु सदाशिव कोकजे!
x
VHP President, Vishnu Sadashiv Kokje (File Photo)
हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर और एमपी हाईकोर्ट के पूर्व जज विष्णु सदाशिव कोकजे विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष बन गए.
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर और एमपी हाईकोर्ट के पूर्व जज विष्णु सदाशिव कोकजे विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष बन गए हैं। गुरुग्राम में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग में कोकजे को 131 वोट मिले, जबकि प्रवीण तोगड़िया खेमे के राघव रेड्डी को महज 60 वोट मिले।
इससे पहले वोटर लिस्ट को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा था कि वोटर लिस्ट में 37 वोटर को फ़र्ज़ी तरीक़े से शामिल किया गया हैं, लेकिन वीएचपी के महासचिव चंपत राय ने कहा हैं प्रवीण तोगड़िया और वीएचपी के अध्यक्ष राघव रेड्डी को कई बार मतदाता सूची दी गई थी।
सूत्रों की माने तो राघव रेड्डी और प्रवीण तोगड़िया गुट के पास वोट कम थे, इसलिए वो पिछली बार की ही तरह इस बार हंगामा करके चुनाव को टालना चाहते थे।
जानिए- कौन हैं विष्णु सदाशिव कोकजे?
विष्णु सदाशिव कोकजे 2003 से 2008 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। वाजपेयी सरकार ने उन्हें राज्यपाल बनाया गया था। लंबे समय से वह संघ के काफी नजदीक माने जाते हैं। कोकजे का जन्म 6 सितंबर 1939 को मध्य प्रदेश में हुआ था। इंदौर से LLB करने के बाद 1964 में उन्होंने लॉ की प्रैक्टिस शुरू की। यह संयोग ही है कि इसी साल विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई। चुनाव सेे पहले तोगड़िया कैंप की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि कोकजे का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन ऐसा है नहीं है। कोकजे RSS से जुड़ी संस्था भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। यही नहीं वह विहिप के निवर्तमान अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
जुलाई 1990 में कोकजे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया। साल 2001 में वह राजस्थान हाई कोर्ट के भी जज रहे। इसके बाद 2003 से 2008 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य करते रहे। अब हिंदुत्व की वकालत करने वाली संस्था विहिप में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने की संभावना है।

Next Story