राष्ट्रीय

नेहरू प्रधानमंत्री कब बने? किसके प्रधानमंत्री बने?

Shiv Kumar Mishra
23 Feb 2020 12:44 PM GMT
नेहरू प्रधानमंत्री कब बने? किसके प्रधानमंत्री बने?
x
इसलिए ये जानना जरूरी है, की नेहरू कब पीएम बने। और ज्यादा जरूरी सवाल ये ,कि किसके पीएम बने।

मनीष सिंह

पिछली एक पोस्ट में मैंने लिखा था कि कश्मीर युद्ध के समय भारत के सेनाध्यक्ष लॉकहार्ट थे। जिन्होंने सर्दी आने पर युद्ध से हाथ खड़े कर दिए। मितरो का कहना है कि नेहरू को चाहिए था कि लॉकहार्ट को निकाल बाहर करते। अपना पट्ठा बिठा देते.. भई, सवाल तो सही है।

इसलिए ये जानना जरूरी है, की नेहरू कब पीएम बने। और ज्यादा जरूरी सवाल ये ,कि किसके पीएम बने।

भारत की आजादी की पूर्वसंध्या पर एक ट्रांजिशनल कैबिनेट बनी। ये 1946 के इलेक्शन से निकलकर आयी थी। इसे कन्स्टिट्यूइंट असेम्बली कहते हैं। उसमे बहुमत दल था कांग्रेस, नेता थे नेहरू। 2 सितम्बर 1946 को यह कैबिनेट बनी।

कैबिनेट को वाइसराय इन कौंसिल कहते थे। आजकल जिस तरह राष्ट्रपति की मंत्रीपरिषद होती है, वैसे वह वाइसराय की मंत्री परिषद थी। वायसराय खुद चेयरमैन थे, और डिप्टी चेयरमैन थे नेहरू। जो प्रधानमंत्री के समकक्ष पद था। आप चाहे तो इस तिथी से नेहरू को पीएम मान सकते हैं।

15 अगस्त 1947 को वह पद ऑफिशियली प्रधानमंत्री का पद हो गया। किसका प्रधानमंत्री.. भारत गणराज्य का??? जी नही। डोमिनियन स्टेट का। डोमिनियन, ब्रिटिश रानी का उप राज्य। नेहरू ब्रिटिश क्राउन के प्रधानमंत्री हुए। कहिये- आंय??

क्राउन का प्रतिनिधि, डोमिनियन का हेड, अभी भी वाइसराय था। वाइसराय लार्ड माउंटबेटन। नेहरू उनके अप्रूवल से ही कोई ऑर्डर कर सकते थे। या कहिये नेहरू की अनुशंसा पर वाइसराय कोई ऑर्डर करते.. या नही भी करते। नेहरू सर्वशक्तिमान नही हो गए थे। कश्मीर में सेना भेजने का फैसला नेहरू कैबिनेट की अनुशंसा पर मॉउन्टबेटन का था।

शासन के दूसरे अंग, कमांडर इन चीफ आदि, अभी भी ब्रिटिश थे। माउंटबेटन जून 1948 तक रहे। उंसके बाद राजगोपालाचारी, भारत डोमिनियन के गवर्नर जनरल हुए। 1949 में करियप्पा कमांडर इन चीफ हुए। ये व्यवस्था 1950 तक चली, जब सम्विधान लागू हुआ। भारत डोमिनियन से रिपब्लिक हुआ। गवर्नर जनरल गए, सम्विधान में राष्ट्रपति का पद बना, राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति हुए।

1947 लॉकहार्ट को गर्दन पकड़ के निकाल देना था। नई??

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story