- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
शरजील इमाम के विवादित वीडियो वायरल होने के बाद उसके बारे में कई खुलासे हुए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शरजील इमाम शाहीन बाग, अलीगढ़, कानपुर समेत कई शहरों में घूम चुका है और CAA की आड़ में लोगों को भड़का भी रहा है.
बता दें कि CAA को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शरजील इमाम असम को इंडिया से अलग करने की बात कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, शरजील इमाम ने अलीगढ़ में ये विवादित बयान देते हुए कहा, असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी जिम्मेदारी, Chicken Neck मुसलमानों का है, इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की फौज असम जा ना सके, सारे गैर-मुसलमानों को मुसलमानों के शर्त पर ही आना होगा.'
इसके अलावा शरजील इमाम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शरजील इमाम, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खाल के साथ नजर आ रहा है. (ये वीडियो... जमिया हिंसा के पहले का है...जब सड़क जाम की शुरुआत हुई थी)
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसरों के मुताबिक, शरजील इमाम पटना का रहने वाला है और JNU से PHD स्कॉलर है. पुलिस के मुताबिक, जामिया हिंसा के पहले शरजील इमाम काफी एक्टिव था, हिंसा के बाद शाहीन बाग धरने के मुख्य आयोजनकर्ताओं में से एक था, बाद में धरना कुछ लोकल नेताओं ने हाईजैक कर लिया. पुलिस के अनुसार, शरजील कुछ दिन से शाहीन बाग में नजर नहीं आ रहा है.
दिल्ली पुलिस को मिली 2 शिकायत
शरजील इमाम के विवादित वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेता विवेक गर्ग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराई है. आरटीआई एक्टिविस्ट विवेक गर्ग ने कहा है कि शरजील इमाम जो जेएनयू का छात्र है और शाहीन बाग प्रदर्शन का मुख्य आयोजनकर्ता है, इस शख्स ने भारत के खिलाफ बयान दिया है और असम को भारत से तोड़ने की बात कही है. विवेक गर्ग ने कहा है कि इस शख्स को गिरफ्तार किया जाए और इसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत FIR दर्ज किया जाए.
वहीं, शाहीन बाग धरने में भड़काऊ व देश विरोधी बयान देने वाले जेएनयू छात्र शरजील इमाम के खिलाफ हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अमर कॉलोनी थाने में शिकायत दी. शिकायत में शरजील इमाम पर देशद्रोह व एनएसए के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है.