लाइफ स्टाइल

संजय दत्त का अरेस्ट वारंट हुआ रद्द

Arun Mishra
17 April 2017 11:22 AM GMT
संजय दत्त का अरेस्ट वारंट हुआ रद्द
x
मुंबई : संजय दत्त चेक बाउंस मामले में दो दिन पहले अपने खिलाफ जारी हुए गिरफ्तारी वॉरंट पर सोमवार को एक स्थानीय अदालत में पेश हुए। न्यायालय ने वॉरंट को बाद में रद्द कर दिया। संजय अपने वकीलों के साथ अंधेरी कोर्ट के मजिस्ट्रेट सी.वी. पाटिल की अदालत में यह बताने के लिए पेश हुए थे कि वह पूर्व की सुनवाई में क्यों नहीं पहुंच सके।

कोर्ट ने दत्त के आवेदन पत्र को स्वीकार करते हुए उनकी गिरफ्तारी का वॉरंट रद्द कर दिया। सुनवाई के फौरन बाद संजय मीडिया को नजरअंदाज करते हुए अदालत परिसर से निकल गए।

15 साल पुराना है मामला
यह वारंट शकील नूरानी को धमकी दिए जाने के मामले में जारी किया गया था। दरअसल, यह मामला 15 साल पुराना है। वर्ष 2002 में शकील नूरानी 'जान की बाजी' नामक फिल्म बना रहे थे। उन्होंने इस फिल्म के लिए अभिनेता संजय दत्त को पचास लाख रुपये देकर साइन किया था। फिल्म की शूटिंग चल रही थी। सब ठीक था लेकिन अचानक संजय ने यह फिल्म बीच में ही छोड़ दी थी। संजय दत्त के फिल्म छोड़ने की वजह से निर्माता शकील नूरानी को करीब पांच करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ था। इस बात से नूरानी काफी खफा भी थे। आरोप था कि इसके बाद जब शकील नूरानी ने संजय दत्त से संपर्क किया था तो संजय ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

Next Story