- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
x
BSNL plan to beat reliance Jio
नई दिल्ली: BSNL अब रिलायंस Jio को होम ब्रॉडबैंड सेवा में टक्कर देने की तैयारी कर रही है। रिलायंस जियो की होम ब्रॉडबैंड सर्विस आने वाली है। उससे पहले ही बीएसएनल अपनी होम ब्रॉडबैंड सर्विस के प्लान को सस्ता करने की तैयारी कर रहा है। वहीं रिलायंस जियो की फाइबर टू द होम सर्विस लॉन्चिंग ऑफर के तहत 3 महीने फ्री में इंटरनेट सर्विस दे सकती है।
बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव का कहना है कि जियो के प्लान से मैच करने के लिए हम अपने होम ब्रॉडबैंड के प्लान्स में सुधार करेंगे। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक बीएसएनएल देश में होम ब्रॉडबैंड सेवा में नंबर वन हैं। देश में इसके 1 करोड़ यूजर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 19 लाख से ज्यादा यूजर्स के साथ भारती एयरटेल है। श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे पास 7,00,000 किलोमीटर का ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क है। उन्होंने कहा की बीएसएनएल सर्विस में बिना समझौता किए अपने कई गुना यूजर्स बढ़ाने में सक्षम है।
रिलायंस जियो ने सितंबर 2016 में 4 जी की वायरलेस सेवाओं को शुरू किया था। शुरू में कंपनी ने ग्राहकों को मुफ्त में डेटा और कॉलिंग का विकल्प दिया था। अब फाइबर आधारित वायर्ड ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए वह काफी कम कीमत पर प्लान पेश करने जा रहे हैं, जिसे जियो फाइबर नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि दिवाली के आस-पास जियो फाइबर अपना प्लान शुरू कर सकता है, जिसकी कीमत 500 रुपये प्रति महीन से शुरू होगी और इसमें 100 जीबी डेटा दिया जा सकता है।
बीएसएनएल मुख्य रूप से अपने एफटीटीएच उपभोक्ताओं के लिए असीमित प्लान मुहैया कराता है। इसके टैरिफ की शुरुआत 799 रुपये से होती है, जिसमें 4 एमबीपीएस के साथ 10GB डेटा मिलता है। बीएसएनएल के पास 8 एमबीपीएस की स्पीड वाला डेटा प्लान भी है। इसमें 60GB डेटा मिलता है। यह प्लान 1,449 रुपये महीने का है। वहीं 175GB डेटा का प्लान है। इसमें भी 8 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। यह अनलिमिटेड प्लान है। यह प्लान 2,641 रुपये महीने का है। इन प्लान्स में एक बार डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी।
Next Story