Archived

संयुक्त राष्ट्र के कर कोष में योगदान करने वाला पहला देश बना भारत, ..... डॉलर का किया योगदान

Special Coverage News
29 Jun 2017 1:54 PM GMT
संयुक्त राष्ट्र के कर कोष में योगदान करने वाला पहला देश बना भारत, ..... डॉलर का किया योगदान
x
भारत संयुक्त राष्ट्र के कर कोष में योगदान देने वाला पहला देश बन गया है। भारत ने इस कोष में 1,00,000 डॉलर का योगदान दिया है।
नई दिल्ली: भारत संयुक्त राष्ट्र के कर कोष में योगदान देने वाला पहला देश बन गया है। भारत ने इस कोष में 1,00,000 डॉलर का योगदान दिया है। ये कोष विकासशील देशों को सक्रिय रूप से कर मुद्दों पर विचार विमर्श में भागीदारी में मदद के लिए है।
ये कोष कर मामलों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए विशेषज्ञों की समिति को उनके कामकाज में मदद देगा। संयुक्त राष्ट्र और समिति ने इसमें स्वैच्छिक योगदान मांगा था। भारत इस पर प्रतिक्रिया देने वाला पहला देश हो गया है। भारत ने इस कोष में एक लाख डॉलर का शुरआती योगदान दिया है।
कर मामलों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र न्यास कोष को भारत से पहला स्वैच्छिक वित्तीय योगदान मिला है। संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यालय के वित्तपोषण कार्यालय के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के कार्यालय ने ये जानकारी दी।
फाइनेंसिंग फॉर डेवलपमेंट ऑफिस को इस राशि का चेक प्रदान करते हुए भारत ने उम्मीद जताई कि अन्य देश भी संयुक्त राष्ट्र कर कोष में योगदान देने के लिए आगे आएंगे।

Next Story