लाइफ स्टाइल

सनी लियोनी का प्लेन क्रैश, मचा हंगामा!

Arun Mishra
31 May 2017 4:39 PM GMT
सनी लियोनी का प्लेन क्रैश, मचा हंगामा!
x
Sunny Leone's Plane Almost Crashed But She's Safe. Here's Her Message
मुंबई : महाराष्ट्र में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का निजी विमान हादसे का शिकार होते-होते बच गया। वह अपने पति डेनियल वेबर और अपने कुछ मित्रों के साथ जा रही थीं।

सनी लियोनी ने ट्वीट कर अपनी और अपने साथ विमान में सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने की खबर दी है। 36 वर्षीय अभिनेत्री सनी ने बुधवार को बताया कि यह घटना खराब मौसम के चलते हुई थी। सनी ट्वीट करके कहा, 'धन्यवाद ईश्वर। हम सभी जीवित हैं। हमारा निजी विमान खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त होते बचा है। अपनी किस्मत का शुक्र मनाते हम घर लौट रहे हैं।'

सनी ने घर लौटते समय एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि पायलट की सूझ-बूझ से सभी लोग बच गए। उनके दोस्त उनके साथ पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। आगे की सीट पर बैठा एक शख्स जीजस से अपनी सलमती का शुक्रिया कर रहा है। उनके पति डेनियर वीबर भी अपनी सलामती के लिए ईश्वर का धन्यवाद कर रहे हैं।


Next Story