Archived

जानिए चुकंदर खाने के फायदे, नियमित सेवन बढ़ाएगा आपकी उम्र

Vikas Kumar
2 May 2017 7:38 AM GMT
जानिए चुकंदर खाने के फायदे, नियमित सेवन बढ़ाएगा आपकी उम्र
x
नई दिल्ली : चुकंदर भारतीय भोजन थाली में सलाद के रूप में खाई जाने वाली सबसे स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों में से एक है। शायद कम लोग ही जानते हैं कि चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

गहरे लाल बैंगनी रंग का यह कंद प्रायः शरीर में खून बढ़ाने के गुण के कारण खाया जाता है। यही कारण है कि चुकंदर का सेवन शरीर से अनेक हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में बेहद लाभदायी है।
चुकंदर के फायदे
जानकर आप भी इसे अपने भोजन का हिस्सा बनाने से नहीं बच पाएंगे।

लौह तत्व के अलावा चुकंदर में विटामिंस भी भरपूर पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से विटामिन ए, बी, बी 1, बी 2, बी 6 व विटामिन सी की पूर्ति सहज ही हो जाती है। चुकंदर में पाए जाने वाले अन्य खनिज तत्‍व जैसेकि पोटैशियम और मैग्नीज़ मांसपेशियों, हड्डियों, लिवर और किडनी के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

चुकंदर का सेवन नियमित रूप से करने पर शरीर में रक्‍त-संचार सुचारू रहता है। रक्‍त-संचार का सुचारू रहना शरीर के स्वस्थ बने रहने के लिए अति आवश्यक है। चुकंदर का सेवन दिमाग को भी तरोताजा रखता है, जिससे काम करने की क्षमता बढ़ती है।

चुकंदर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो कि कैंसर कोशिकाओं को शरीर में बनने व बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं। चुकंदर का गाढ़ा लाल रंग भी इन्हीं की वजह से होता है।
Next Story