राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क के अस्पताल में गोलीबारी, एक की मौत, 6 घायल

Special Coverage News
1 July 2017 10:45 AM GMT
न्यूयॉर्क के अस्पताल में गोलीबारी, एक की मौत, 6 घायल
x
न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में गोलीबारी हुई है। ख़बरों के मुताबिक, ब्रॉक्स लेबानन अस्पताल की 16वीं मंजिल पर ये गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में दो लोगों के घायल होने की खबर है। जबकि छह घायल हो गए।
कानून प्रवर्तन अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल के ही एक डॉक्टर ने गोली चलाई है, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार दी।
पुलिस अधिकारियों ने हमलावर डॉक्टर का शव बरामद कर लिया है। हमलावर की पहचान हेनरी बेलो के रूप में की गई है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर पुरे मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story