राष्ट्रीय

पाकिस्तान : बलूचिस्तान प्रांत में बम ब्लास्ट में 11 की मौत, कई घायल

Arun Mishra
23 Jun 2017 11:06 AM GMT
पाकिस्तान : बलूचिस्तान प्रांत में बम ब्लास्ट में 11 की मौत, कई घायल
x
Photo : Twitter
बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में आज सुबह एक जोरदार कार बम विस्फोट में 4 पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

बलूचिस्तान : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में आज सुबह एक जोरदार कार बम विस्फोट में 4 पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। बलूचिस्तान प्रांत के पुलिस महानिदेशक अब्दुल रज्जाक चिमा ने बताया कि हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक कार में विस्फोट कर दिया।


क्वेटा में सिविल अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने बताया कि 11 शवों को अस्पताल ले जाया गया है। हमले में 9 सुरक्षाकर्मियों समेत 19 लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर फरीद सुमालेन ने बताया कि हमले में मारे गए लोगों में चार पुलिस अधिकारी शामिल है।


बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता अनवर उल हक काकर ने बताया कि विस्फोट पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय के निकट उस समय हुआ जब अधिकारियों ने एक जांच चौकी के निकट तलाशी के लिए कार को रोका। उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि हमला का निशाना पुलिस महानिरीक्षक का कार्यालय था या हमलावर सैन्य छावनी में घुसने का प्रयास कर रहे थे। टेलीविजन फुटेज में आपात सेवाओं को मौके पर जाते हुए दिखाया गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र को घेर लिया है।




Next Story