राष्ट्रीय

81 वर्षीय कुरान टीचर पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप, 13 साल की सजा

Special Coverage News
8 July 2017 12:38 PM GMT
81 वर्षीय कुरान टीचर पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप, 13 साल की सजा
x
ब्रिटेन की अदालत ने 81 साल के एक कुरान टीचर को 13 साल की जेल की सजा सुनाई है।
ब्रिटेन: एक अदालत ने 81 साल के एक कुरान टीचर को 13 साल की जेल की सजा सुनाई है। मोहम्मद हाजी सादिक नाम के इस मौलवी पर एक मस्जिद में कुरान की शिक्षा देने के दौरान चार लड़कियों पर सेक्स अटैक करने और यौन शोषण का आरोप था।
अदालत ने इस आरोप को सही पाने के बाद ये सजा सुनाई है। ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक ये मौलवी 5 से 11 साल की लड़कियों को अपने बगल में बिठाता था और उन्हें गलत तरीके से छूता था। रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद की बच्चियां इस टीचर को अंकल कहा करती थीं। लेकिन ये मौलवी उन्हें छूता, उनके कपड़ों में हाथ डालता, और उन्हें अपने टांगों और जाघों से रगड़ता।
ये पूरा वाकया ब्रिटेन के कार्डिफ के कैथे इलाके का है। यहां के मदीना मस्जिद में मोहम्मद हाजी सादिक 36 सालों से बच्चों को कुरान की शिक्षा दे रहा था।
Next Story