राष्ट्रीय

चीन की नई साजिश, भारत की समुद्री सीमा में तैनात की पनडुब्बी, बढ़ा तनाव

Special Coverage News
4 July 2017 12:09 PM GMT
चीन की नई साजिश, भारत की समुद्री सीमा में तैनात की पनडुब्बी, बढ़ा तनाव
x
नई दिल्ली : चीन की बौखलाहट थमने का नाम नहीं ले रही है। सिक्किम सीमा पर भारत और चीन के बीच पिछले एक महीने से जारी गतिरोध बढ़ता ही नज़र आ रहा है। सीमा पर चीन और भारत ने अपनी अपनी सेनाएं बढ़ा दी हैं और अब खबर है कि चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र के भारत की समुद्री सीमा में अपनी पनडुब्बी तैनात कर दी है।
चीन एक तरफ सिक्किम सीमा पर तनाव पैदा कर रहा है, वहीं भारत की समुद्री सीमा में पनडुब्बी तैनात कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार
भारत की समुद्री सीमा
में चीनी जहाजों और पनडुब्बियों की गतिविधियां देखी गई हैं।
हालांकि भारतीय नौसेना भी पूरी तरह से सतर्क है और इन पर पैनी नजर बनाये रखा है। चीन की युआन क्लास की ये परंपरागत डीजल-बिजली से चलने वाली पनडुब्बी भारतीय उपमहाद्वीप के पनडुब्बियों से बेहतर है।
माना ये भी जा रहा है कि चीन की कोशिश अपने नौसैनिक जहाज़ के जरिये अगले कुछ दिनों के भीतर हिन्द महासागर क्षेत्र में शुरू होने जा रहे भारत-अमेरिका और जापान के
संयुक्त नौसैनिक अभ्यास मालाबार एक्सरसाइज़
पर भी नज़र रखने की होगी।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने इस तरह की पनडुब्बी तैनाती की है। इससे पहले वह 6 बार इस तरह की पनडुब्बी तैनात कर चुका है। एक जानकारी के मुताबिक पिछले दो महीनों में भारतीय सैटेलाइट जीसैट-7 (रुक्मिनी) ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में कम से कम 13 चीनी पोतों को घूमते देखा है। इसके साथ ही इस इलाके में चीनी पनडुब्बियां भी देखी गईं।
Next Story