राष्ट्रीय

लोगों को मारने के लिए अपराधियों ने चुना 'महंगा' तरीका, जाने क्या

Kamlesh Kapar
13 April 2017 10:42 AM GMT
लोगों को मारने के लिए अपराधियों ने चुना महंगा तरीका, जाने क्या
x
मेक्सिको : अपराधियों ने एक शख्स को मारने के लिए बड़ा 'महंगा' तरीका चुना। आरोप है कि चलते विमान से अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों को नीचे धक्का दे दिया गया। तीनों की मौत हो गई। चश्मदीदों का कहना है कि इनमें से एक शख्स को एक अस्पताल की छत पर फेंका गया। यह घटना मेक्सिको के उत्तरी भाग में स्थित सिनालोआ स्टेट की है। यह इलाका मेक्सिको के बड़े-बड़े ड्रग्स तस्करों का घर माना जाता है। इस घटना से यह भी साफ है कि मेक्सिको में कानून-व्यवस्था की क्या हालत है।

बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे IMSS अस्पताल की छत पर एक व्यक्ति का शरीर गिरा। एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल के बाहर खड़े लोगों ने बताया कि ऊंचाई पर उड़ रहे एक हवाई जहाज से उस इंसान को नीचे धक्का दिया गया था। बाद में सिनालोआ के डेप्युटी अटॉर्नी जनरल जीज़स मार्टिन ने बताया कि अस्पताल की छत पर एक व्यक्ति का शरीर मिला था। जीज़स ने हालांकि यह नहीं बताया कि इस शख्स को विमान से ही नीचे फेंका गया या नहीं। इसी शहर में दो और शव भी मिले। स्थानीय मीडिया का कहना है कि जिस विमान ने उस इंसान को अस्पताल के ऊपर फेंका, उसी विमान ने बाकी दोनों को भी प्लेन से नीचे गिरा दिया। जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां काफी खेती होती है। फसल पर कीटनाशकों के छिड़काव के लिए विमानों का इस्तेमाल यहां आम है।
Next Story