- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
इंटरनेशनल कोर्ट से चीन को झटका, दक्षिण चीन सागर पर चीन का दावा खारिज
Special Coverage News
12 July 2016 12:44 PM GMT
x
इंटरनेशनल कोर्ट से दक्षिण चीन सागर पर दावा करने वाले चीन को करारा झटका लगा है। कोर्ट ने चीन के इस दावा को खारिज कर दिया है। बता दें कि इस दक्षिण चीन सागर विवाद में फिलीपींस ने इटरनेशनल कोर्ट में चीन के दावे को चुनौती देते हुए 2013 में पिटीशन दायर की थी।
मंगलवार को दक्षिण चीन सागर पर अधिकार को लेकर इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा कि दक्षिण चीन सागर पर चीन का कोई ऐतिहासिक अधिकार नहीं है। चीन ने इस फैसले को खारिज करते हुए कहा, 'हम हेग ट्रिब्यूनल के फैसले को स्वीकार नहीं करते और न ही मान्यता देते।'
ट्रिब्यूनल ने साफ़ कहा कि चीन ने फिलीपींस के ट्रेडिशनल फिशिंग राइट्स का भी अतिक्रमण किया है। ट्रिब्यूनल ने साफ़ कर दिया है कि चीन का नाइन डैश लाइन से जुड़े ऐतिहासिक दावे का कोई आधार नहीं है। साथ ही साउथ चाइना समुद्र के पानी पर भी उसका कोई दावा नहीं है।
चीन को इस फैसले की पहले ही भनक लग चुकी थी और इसलिए चीनी अधिकारियों ने एक दिन पहले ही कहा था कि फैसला चीन के खिलाफ होगा और बीजिंग इसे स्वीकार नहीं करेगा।
बता दें, चीन लगभग समूचे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा जताता रहा है, फिलीपींस, मलेशिया, ताइवान और वियतनाम भी दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करते हैं। फिलीपींस से उसका गहरा विवाद है। तमाम विवादों के बावजूद चीन यहां पर लगातार अपनी मौजूदगी बनाए हुए है और उसने कृत्रिम बंदरगाह तक बना लिया है। अमेरिका भी इसे लेकर ऐतराज जताता रहा है।
Special Coverage News
Next Story