राष्ट्रीय

भूमध्य सागर में नाव डूबने से 250 से ज्यादा अफ्रीकन माइग्रेंट्स के मरने की आशंका

Kamlesh Kapar
24 March 2017 5:53 AM GMT
भूमध्य सागर में नाव डूबने से 250 से ज्यादा अफ्रीकन माइग्रेंट्स के मरने की आशंका
x
रोम: लीबिया के पास भूमध्य सागर में स्पेनिश चैरिटी प्रोएक्टिवा ओपन आर्म्स को रबर की दो डूबी हुई नाव मिली हैं, जिसके बाद करीब 250 अफ्रीकन माइग्रेंट्स के मारे जाने का शक जताया गया है। जानकारी मुताबिक, ये हादसा गुरुवार को हुआ है। नावों के आकार से पता चलता है कि इनमें 250 से ज्यादा लोग सवार रहे होंगे। राहत और बचाव कार्य में शामिल इटली तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने पांच शवों के मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि जहाज अभी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यहीं मौजूद रहेगा।

बता दे कि यूरोपीय संघ और तुर्की के बीच एक समझौते के बाद ग्रीस जाने जाने वाले रास्ते को बंद करने के बाद बड़ी संख्या में अफ्रीकन माइग्रेंट्स अब Mediterranean के रास्ते इस तरफ आते हैं। एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के अनुसार इस साल अब तक Mediterranean पार करने की कोशिश में 559 माइग्रेंट्स की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले साल कुल 5000 माइग्रेंट्स ने इसी कोशिश में अपनी जान गंवाई थी।
Next Story