राष्ट्रीय

आतंकी बुरहान की मौत से सदमे में नवाज शरीफ, दिया ये बयान

Special Coverage News
11 July 2016 11:25 AM GMT
आतंकी बुरहान की मौत से सदमे में नवाज शरीफ, दिया ये बयान
x
इस्लामाबाद: पाक पीएम नवाज शरीफ ने आतंकी बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में हुए तांडव को दबाने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर हैरानी जताई है। नवाज शरीफ ने बुरहान वानी के मारे जाने को एक्स्ट्रा जुडिशल-किलिंग करार दिया है। उन्होंने विदेश मंत्रालय के जरिए कहा है कि कश्मीर में बेगुनाहों को गोली मारी जा रही है। घाटी उबल रही है। वह अतंरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार से जोड़कर इस मुद्दे को उठाने की कोशिश करेंगे।

दूसरी ओर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने शरीफ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में जो हो रहा है वह हमारा अंदरुनी मामला है। पाकिस्तान बेकार इसमें दखल न दे। अगर उसे कुछ करना है तो गैर अधिकृत तरीके से जो उसने कश्मीर का हिस्सा कब्जाया हुआ है, वहां मानवाधिकार के उल्लंघन पर ध्यान दे।

हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को सिक्युरिटी फोर्सेज ने शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया था। आतंकी के मारे जाने के बाद साउथ कश्मीर में उसके सपोर्ट में वहां के लोगों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार से लगातार विरोध जारी है। इन प्रदर्शन में 23 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 300 से ज्यादा घायल हैं। इनमें 100 जवान हैं।

शनिवार से अमरनाथ यात्रा सस्पेंड हैं। जम्मू के बेस कैंप में 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु फंसे हैं। यहां के अलगाववादी संगठनों ने रविवार से दो दिन की हड़ताल बुलाई जो सोमवार को भी जारी है।

इधर, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने रैली की। इसमें हिजबुल का चीफ सलाउद्दीन भी था।
Next Story