राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने 5 सालों में 298 भारतीयों को दी नागरिकता

Arun Mishra
20 Aug 2017 10:39 AM GMT
पाकिस्तान ने 5 सालों में 298 भारतीयों को दी नागरिकता
x
Photo Credit: AFP
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, '2012 से लेकर 14 अप्रैल 2017 तक 298 भारतीय अप्रवासियों को पाकिस्तान ने नागरिकता दी है।'
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने भारत के करीब 298 लोगों को अपने देश की नागरिकता दी है। पाकिस्तान ने पिछले 5 सालों के दौरान भारत के 298 लोगों को अपने देश की नागरिकता दी है।
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, '2012 से लेकर 14 अप्रैल 2017 तक 298 भारतीय अप्रवासियों को पाकिस्तान ने नागरिकता दी है।'

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सांसद शेख रोहेल असगर ने कहा कि 2012 में पाकिस्तान ने 48 भारतीयों को नागरिकता दी थी। वहीं, 2013 में 75 जबकि 2016 में 76 लोगों को पाकिस्तान की नागरिकता दी गई।

2015 में केवल 15 अप्रवासियों को पाकिस्तान ने नागरिकता दी थी। वहीं 2016 की बात करें तो 69 लोगों को नागरिकता मिल चुकी है। इस साल अप्रैल तक ही 14 लोगों को पाकिस्तानी नागरिकता मिल चुकी है। नागरिकता देने के मामले में पाकिस्तान की नीति सख्त मानी जाती रही है।

बीते साल मार्च में पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने एक भारतीय महिला को पाकिस्तानी नागरिकता दी थी। इस महिला के पति का सालों पहले निधन हो चुका था। महिला ने साल 2008 में ही नागरिकता पाने के लिए आवेदन दिया था लेकिन वह तबसे लंबित थी। महिला ने काफी समय पहले पाकिस्तानी शख्स से शादी की थी। पति की मौत के बाद महिला के सौतेले बेटे ने उसे कथित तौर पर संपत्ति से बेदखल कर दिया था।
Next Story