राष्ट्रीय

भारत और इजरायल के बीच हुए सात ऐतिहासिक समझौते, नेतन्याहू बोले- 'हम एक इतिहास बना रहे हैं'

Special Coverage News
5 July 2017 12:56 PM GMT
भारत और इजरायल के बीच हुए सात ऐतिहासिक समझौते, नेतन्याहू बोले- हम एक इतिहास बना रहे हैं
x
Photo : Twitter
पीएम मोदी के इजरायल दौरे के दौरान आज भारत और इजरायल के बीच सात अहम समझौते हुए। स्पेस टेक्नोलॉजी और रिसर्च को लेकर अहम समझौता हुआ...
तेल अवीव: पीएम मोदी के इजरायल दौरे के दौरान आज भारत और इजरायल के बीच सात अहम समझौते हुए। स्पेस टेक्नोलॉजी और रिसर्च को लेकर अहम समझौता हुआ। कृषि के क्षेत्र में सहयोग, यूपी में वाटर यूटिलिटी और वाटर मैनेजमेंट पर समझौता हुआ। पेयजल और सफाई पर दोनों देशों के बीच अहम समझौता हुआ।

दोनों देशों की तरफ से साझा प्रेस कॉन्फेंस को पीएम बेजामिन नेतन्याहू और पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इजरायल काफी आगे हैं और दोनों देशों के बीच समझौता संबंधों को नई दिशा प्रदान करेगा। पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू को भारत आने का न्यौता भी दिया।

नेतन्याहू ने कहा कि यह ऐतिहासिक दौरा है। हम साथ मिलकर एक ऐतिहासिक फैसले पर पहुंचे हैं। आतंकवाद दोनों देशों के लिए बड़ी चुनौती है।

26/11 मुंबई हमलों में बचे इजरायली बच्चे मोशे होल्ट्जबर्ग से पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की


भारत-इजरायल के बीच ये 7 समझौते हुए -
1- 40 मिलियन डॉलर के भारत-इजरायल इंडस्ट्रियल R & D ऐंड टेक्नॉलॉजिकल इनवेशन फंड के लिए एमओयू।
2- भारत में जल संरक्षण के लिए एमओयू।
3- भारत के राज्यों में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एमओयू।
4- भारत-इजरायल डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन- कृषि के लिए 3 साल के कार्यक्रम (2018-2020) की घोषणा।
5- इसरो और इजरायल के बीच परमाणु घड़ी के लिए सहयोग की योजना।
6- जीईओ-एलईओ ऑप्टिकल लिंक के लिए एमओयू।
7- छोटे सैटलाइट्स को बिजली के लिए एमओयू।

7 अहम समझौतों की घोषणा के बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित भी किया। नेतन्याहू ने पहले बोलते हुए कहा कि 'हम इतिहास बना रहे हैं। यह मेरे लिए व्यक्तिगत और नैशनल-इंटरनैशनल, दोनों ही तौर पर अहम है।' नेतन्याहू ने हिब्रू और हिंदी के एक गायक के गीत का जिक्र करते हुए कहा कि आप और हम मिलकर दुनिया बदल सकते हैं।

नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि भारत और इजरायल के बीच केवल द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई बल्कि वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 'हम दो देशों से इतर थर्ड वर्ल्ड के देशों के लिए भी जागरूक हैं। अफ्रीका के लोगों के लिए भी हमने बातचीत की।' नेतन्याहू ने कहा, 'यह पार्टनरशिप अच्छे के लिए है, अच्छे को हासिल करने के लिए है और यह एक अच्छा दिन है। शुक्रिया मेरे दोस्त मोदी।'

पीएम ने भारत और इजरायल के बेहतर संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि काफी इजरायली टूरिस्ट भारत आते हैं। भारत से कई स्टूडेंट्स यहां उच्च शिक्षा के लिए आते हैं। पीएम ने इस दौरान इजरायल में भारतीय सैनिकों की शहादत का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, 'यहां से 100 किमी दूर सिटी ऑफ हायफा है। यह शहर मेरे देश को काफी प्यारा है। इस शहर को आजाद करने के लिए हमारे देश के 44 जवानों ने शहादत दी थी। कल मैं वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दूंगा।'
Next Story