राष्ट्रीय

रूस : चाकू से हमले में 8 घायल, पुलिस ने हमलावर किया ढेर

Arun Mishra
19 Aug 2017 12:05 PM GMT
रूस : चाकू से हमले में 8 घायल, पुलिस ने हमलावर किया ढेर
x
Photo : Twitter
घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन इनमें से दो की हालत गंभीर है। रूस की जांच समिति ने कहा कि हमलावर को मार गिराया गया है..

मॉस्को : रूस के सरगट शहर में शनिवार को चाकू से किए गए हमले में आठ लोग घायल हो गए। बीबीसी के मुताबिक, एक शख्स ने सड़क से गुजर रहे लोगों पर चाकू से हमला किया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे मार गिराया।

समाचार एजेंसी नोवोस्ती के मुताबिक, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन इनमें से दो की हालत गंभीर है। रूस की जांच समिति ने कहा कि हमलावर को मार गिराया गया है। अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Next Story