राष्ट्रीय

महिलाओं के साथ यौन हिंसा रोकने के लिए मेट्रो में लगाए गए खास सीट्स, देखें VIDEO

Kamlesh Kapar
1 April 2017 9:58 AM GMT
महिलाओं के साथ यौन हिंसा रोकने के लिए मेट्रो में लगाए गए खास सीट्स, देखें VIDEO
x
मेक्सिको : मेक्सिको प्रशासन शहर के सार्वजनिक परिवन में महिलाओं के साथ होने वाले शारीरिक व यौन शोषण से लड़ने और लोगों को जागरूक करने के लिए UN के साथ मिलकर एक खास अभियान चलाया है। इसी के मद्देनजर मेट्रो की सीटों में प्लास्टिक के सांचे में एक पुरुष लिंग और पुरुषों के सीने जैसी आकृतियां उभरी हुई हैं। सीट पर लिंग की आकृति बनी है और सीट के ठीक नीचे फर्श पर एक साइनबोर्ड लगा है, जिसपर लिखा है, इस तरह यात्रा करना बेहद खिझाने वाला अनुभव है, लेकिन हमारी महिला यात्रियों को रोजाना सफर करते समय जिस तरह से शारीरिक व यौन हिंसा का शिकार बनना पड़ता है, उसके मुकाबले तो यह कुछ भी नहीं।


बता दे कि ये सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। इनपर केवल पुरुष यात्री ही बैठ सकते हैं। ट्रेन की सीटों के साथ किया गया बदलाव असल में समाज के अंदर एक अहम बदलाव लाने की कोशिश का हिस्सा है। मेक्सिको सिटी की 10 में से 9 महिलाओं को रोजाना पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हुए किसी न किसी तरह की शारीरिक हिंसा का शिकार होना पड़ता है।
Next Story