Archived

किसानों के कर्जमाफी को लेकर वेंकैया नायडू ने दिया विवादित बयान

Kamlesh Kapar
22 Jun 2017 12:10 PM GMT
किसानों के कर्जमाफी को लेकर वेंकैया नायडू ने दिया विवादित बयान
x
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कर्ज माफी को लेकर कहा है कि, अब इसकी मांग करना फैशन बन गया है।
पुणे: देश भर में पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन चल रहा हैं, तमाम वायदों के बाद भी किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन इस बीच केंद्रीय शहरी मंत्री वेंकैया नायडू ने किसानों पर ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर विवाद पैदा हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने कर्ज माफी को लेकर कहा है कि, अब इसकी मांग करना फैशन बन गया है। कर्ज लेने के बाद तुरंत कर्ज माफ करने की मांग की जाती है।

उन्होंने कहा कि किसानों को लोन माफी में छूट जरूर दी जानी चाहिए लेकिन ऐसा तब करना चाहिए जब परिस्थित काफी खराब हो। नायडू ने कहा कि कर्जमाफी किसानों की समस्या का समाधान नहीं है। इसलिए हमें स्वावलंबी बनना होगा। बैंकों में जमा होने वाला पैसा आम जनता का है इसका भी ध्यान रखना जरूरी है।

वेंकैया नायडू की मौजूदगी में पुणे महानगरपालिका की ओर से मुंबई शेयर मार्केट में बाॅंड्स का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर मुख्यंत्री देवेंद्र फड़णवीस, केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन गेहलोत, पुणे की मेयर मुक्ता तिलक और अभिभावक मंत्री गिरीश बापट मौजूद थे। उन्होंने कहा अब मुफ्त वाला जमाना गया। चुनाव से पहले टीवी मिक्सर, मंगलसूत्र देने की घोषणा की जाती है, यह तो छोटे बच्चों को लाॅलीपाॅप दिखाने जैसा है।

वही नायडू ने यह भी कहा कि, संकट की स्थिति में कर्ज को माफ किया जा सकता है, लेकिन हर बार यह मांग उठाना ठिक नहीं। बता दें कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र मध्यप्रदेश में किसानों ने कर्जमाफी को लेकर उग्र आंदोलन किया था।
Next Story